{"_id":"5da8182d8ebc3e014c4b70db","slug":"ask-to-prime-minister-narendra-modi-sourav-ganguly-on-indo-pak-bilateral-cricket-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सवाल पर सौरव गांगुली को याद आए प्रधानमंत्री, कहा- मुझसे नहीं मोदी जी से पूछिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस सवाल पर सौरव गांगुली को याद आए प्रधानमंत्री, कहा- मुझसे नहीं मोदी जी से पूछिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता में एक सवाल के जवाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद किया। पूर्व भारतीय कप्तान से जब भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्तों की बहाली पर सवाल किए गए तो 'दादा' ने साफ तौर पर कहा कि आपको यह सवाल मोदी जी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए।’
2 of 4
इमरान खान और नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
23 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने वाले 47 वर्षीय गांगुली की माने तो यह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की मंजूरी से जुड़ा विषय है। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘निश्चित तौर पर अनुमति लेनी होगी, क्योंकि सभी अंतरराष्ट्रीय दौरे सरकार के जरिए होते हैं, इसलिए हमारे पास इस सवाल का जवाब नहीं है।’
3 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ट्विटर
भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012 में खेली गई थी जबकि भारत ने दो टी-20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए पाकिस्तान की मेजबानी की थी। गांगुली की अगुवाई में भारत ने 2004 में पाकिस्तान का ऐतिहासिक दौरा किया था। यह 1999 में कारगिल युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज थी और भारतीय टीम 1989 के बाद पहली बार पाकिस्तान दौरे पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social Media
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीसीसीआई ने पाकिस्तान के संदर्भ में आईसीसी से ‘आतंकवाद को सहारा देने वालों देशों से संबंध तोड़ने’ की अपील की थी। यह पत्र तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति (सीओए) की तरफ से भेजा गया था जो बीसीसीआई चुनाव होने तक बोर्ड के कामकाज को संभाल रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।