फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटे जबड़े के साथ विरोधियों की बैंड बजाने वाले कुंबले का जन्मदिन आज, दोस्तों ने यूं दी बधाई

Thu, 17 Oct 2019 12:39 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 17 Oct 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Indian Cricketers wishes Anil Kumble on his 49th Birthday
10 विकेट लेने के दौरान अनिल कुंबले - फोटो : ट्विटर

भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले आज अपना 49वां जन्म दिन मना रहे हैं। 17 अक्टूबर 1970 में बेंगलुरु में कृष्णा स्वामी और सरोजा के घर जन्मे कुंबले पूरी दुनिया में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। अनिल कुंबले टीम इंडिया को सबसे ज्यादा मुकाबले जिताने वाले गेंदबाज रहे हैं,उनके रहते टीम इंडिया ने 43 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है। टेस्ट में उनके नाम 619 विकेट है जबकि एकदिवसीय मुकाबले में 350 बल्लेबाजों का अपना शिकार बनाया।  कुंबले के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज में बधाई दी। इनमें से सबसे अलग अंदाज वीरेंद्र सहवाग का था।

Indian Cricketers wishes Anil Kumble on his 49th Birthday
Anil kumble

कुंबले को कभी परंपरागत स्पिनर नहीं मान गया। वह अपनी गेंदबाजी में गुगली, फिलिपर, और लेग स्पिन का ज्यादा मिश्रण करते थे। उनकी गेंद आमतौर पर बहुत तेज हुआ करती थी।इसके बावजूद वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।अनिल कुंबले ने 1999 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। 

Indian Cricketers wishes Anil Kumble on his 49th Birthday
अनिल कुंबले भारतीय टीम के साथ - फोटो : social media

2002 में एंटिगुआ में अपने टूटे हुए जबड़े पर पट्टी बांधकर भी गेंदबाजी करने मैदान पर आए कुंबले आज भी अपने उस जज्बे के लिए याद किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Cricketers wishes Anil Kumble on his 49th Birthday
अनिल कुंबले-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कुंबले ने भारतीय कोच का पदभार भी संभाला था। हालांकि जल्द ही उन्हें खिलाड़ियों से मतभेद के चलते इस्तीफा देना पड़।ऐसा माना जाता है कि खिलाड़ियों को उनके अनुशासन की सख्ती पसंद नहीं आई। 

विज्ञापन
Indian Cricketers wishes Anil Kumble on his 49th Birthday
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI

बता दें कि पिछले ही सप्ताह अनिल कुंबले को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच के पद पर नियुक्त किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed