{"_id":"bbd15c8a-a44e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ashok-dinda-conceded-63-runs-in-his-4-over-spell","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिंडा के इस 'कारनामे' ने बजाई पुणे वारियर्स की पुंगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डिंडा के इस 'कारनामे' ने बजाई पुणे वारियर्स की पुंगी
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 13 Apr 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे वारियर्स के मीडियम पेसर अशोक डिंडा ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में चार ओवर में 63 रन लुटाकर आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे ओवर की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
बंगाल के डिंडा चार ओवर में 63 लुटाकर कोई विकेट नहीं ले पाए जबकि गत वर्ष दिल्ली डेयरडेविल्स के पेसर वरूण आरोन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चार ओवर में 63 रन तो दिए थे लेकिन दो विकेट भी लिए थे।
विज्ञापन
डिंडा ने पहले ओवर में सचिन तेंदुलकर ने लगातार चार चौके जड़ते हुए 17 रन बटोरे। डिंडा के दूसरे ओवर में 11 रन पडे़।
हालांकि पहले ओवर में सचिन का और दूसरे ओवर में रोहित शर्मा का कैच छूटा था। डिंडा के तीसरे ओवर में रोहित ने दो छक्कों सहित 19 रन निकाले।
डिंडा का आखिरी ओवर भी महंगा रहा। इसमें दो छक्कों सहित 16 रन पडे़।