फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashesh 2019 steve smith and matthew wade test ton australia gives england difficult target

पहले टेस्ट में स्मिथ और वेड के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, इंग्लैंड के सामने मुश्किल लक्ष्य

Mon, 05 Aug 2019 01:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 05 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ashesh 2019 steve smith and matthew wade test ton australia gives england difficult target
स्मिथ-वेड - फोटो : social media

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में एक समय मुश्किल में दिख रही ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड के शतकों की मदद से मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. चौथे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हावी रहे. 

विज्ञापन


स्मिथ ने दूसरी पारी में भी शतक जड़ा वहीं ट्रेविस हेड के अर्धशतक के बाद मैथ्यू वेड ने भी शतक लगाया. इसी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित करने से पहले 7 विकेट पर 487 रन बनाए और इग्लैंड के सामने पहले टेस्ट में जीत के लिए 398 रन का मुश्किल लक्ष्य रख दिया। 
विज्ञापन


इंग्लैंड में पिछले 18 वर्षों में पहली एशेज श्रृंखला जीतने की कवायद में लगे आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 487 रन बनाकर समाप्त घोषित की। इस तरह से उसने 397 रन की बढ़त हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने इसके जवाब में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 13 रन बनाए। रोनी बर्न्स सात जबकि जेसन राय छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इंग्लैंड को मैच के अंतिम दिन जीत के लिए 385 रन और बनाने हैं जबकि उसके सभी 10 विकेट शेष हैं। 
 

स्मिथ-वेड के शतक

पहली पारी में 144 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले स्मिथ ने दूसरी पारी में 142 रन बनाए। पिछले दो वर्षों में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मैथ्यू वेड ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 110 रन बनाए। 

चौथे दिन स्मिथ ओर वेड ने पांचवें विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। स्मिथ ने इससे पहले ट्रेविस हेड (51) के साथ चौथे विकेट के लिए 130 रन जोड़े थे। इनके अलावा कप्तान टिम पेन ने 34, जेम्स पैटिनसन ने नाबाद 47 और पैट कमिन्स ने नाबाद 26 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने तीन और मोइन अली ने दो विकेट निकाले। 

एजबेस्टन में अब तक केवल तीन अवसरों पर कोई टीम चौथी पारी में 150 से अधिक रन बनाकर जीत दर्ज कर पाई है। दक्षिण अफ्रीका ने 11 साल पहले पांच विकेट पर 283 रन बनाकर एजबेस्टन में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बनाया था।   

स्मिथ ने चाय के बाद 98 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर चौका लगाकर 147 गेंदों में अपना 25वां टेस्ट शतक पूरा किया। 

आस्ट्रेलिया ने सुबह जब तीन विकेट पर 124 रन से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई तो मैच बराबरी पर लग रहा था लेकिन इसके बाद स्मिथ और हेड ने इंग्लैंड की परेशानी बढ़ा दी। स्मिथ पिछली दस एशेज पारियों में 1000 से अधिक रन बना चुके हैं। 

एशेज की दस पारियों में 800 से अधिक रन स्मिथ के अलावा केवल सर डॉन ब्रैडमैन ही बना पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed