फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashes fifth test second day Khawaja and Smith put Australia in control

एशेजः शुरुआती झटकों के बाद संभली ऑस्ट्रेलिया, ख्वाजा-स्मिथ बने इंग्लिश गेंदबाजों के लिए मुसीबत

Fri, 05 Jan 2018 05:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
ashes fifth test second day Khawaja and Smith put Australia in control
स्मिथ और ख्वाजा - फोटो : File
एशेज सीरीज के अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की पहली पारी 346 रन पर समेटने के बाद खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 193 रन बना लिए हैं। पहली पारी में अब भी कंगारू टीम 153 रन पीछे है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थित में पहुंचाने की जिम्मेदारी कप्तान स्टीव स्मिथ (44) और उस्मान ख्वाजा (91) के कंधों पर होगी।  
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 235 रन बना लिए थे। दूसरे दिन सबकी निगाहें डेविड मलान के ऊपर थी, लेकिन वो ज्यादा कुछ करने में कामयाब नहीं रहे और 62 रन के स्कोर पर मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्मिथ को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन


इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर किसी तरह टीम का स्कोर 346 तक पहुंचाया। कंगारू टीम के लिए पैट कमिंस ने 4, हेजलवुड और स्टार्क ने 2-2 विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः स्मिथ ने एक बार फिर दिग्गजों को छोड़ा पीछे, बनाया यह अद्भुत रिकॉर्ड


इंग्लैंड के 346 रन का जवाब देने के लिए उतरे ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत खराब रही और ओपनर ब्रैनक्रोफ्ट अपना खाता खोले बिना ही स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार हुए। इसके बाद डेविड वॉर्नर का साथ देने आए उस्मान ख्याजा। इन दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हुई ही थी कि वॉर्नर को 56 रन के निजी स्कोर पर एंडरसन ने आउट किया। 

इसके बाद ख्वाजा के साथ स्मिथ ने मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक दोनों के बीच 107 रन की नाबाद साझेदारी हुई। स्मिथ तीसरे दिन 44* और ख्वाजा 91* के आगे अपनी पारी बढ़ाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed