{"_id":"6afd71c2f8cf735a0702d7ba","slug":"arshdeep-singh-tom-banton-make-big-gains-in-latest-icc-player-rankings-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी वनडे रैंकिंग: अर्शदीप ने लगाई लंबी छलांग, बैंटन को भी हुआ फायदा; टेस्ट में जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी वनडे रैंकिंग: अर्शदीप ने लगाई लंबी छलांग, बैंटन को भी हुआ फायदा; टेस्ट में जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर
Wed, 18 Nov 2026 03:07 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:07 PM IST
सार
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में 12 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 19वां स्थान हासिल किया है। वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के बाद 34 स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
टॉम बैंटन-अर्शदीप सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने आईसीसी की ताजा वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद जारी रैंकिंग में अर्शदीप ने गेंदबाजों की सूची में 12 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 19वां स्थान हासिल कर लिया है। गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को भी काफी फायदा हुआ है। उन्होंने 15 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 12वां स्थान हासिल किया। उनके साथी काइल जैमीसन भी 15 स्थान ऊपर चढ़कर 45वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
टॉम बैंटन को 34 स्थान का फायदा
इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाने का बड़ा फायदा मिला है। एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में बैंटन ने 99 गेंदों पर 121 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। यह उनका वनडे क्रिकेट में दूसरा शतक था। इस प्रदर्शन के दम पर बैंटन बल्लेबाजों की रैंकिंग में 34 स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके इस शतक की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरा वनडे जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की थी। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। दूसरे वनडे में अर्धशतक लगाने के बाद वह दो स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गए और शीर्ष 10 में वापसी की। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं।

जोफ्रा आर्चर
- फोटो : England Cricket
जोफ्रा आर्चर की भी टॉप-10 में वापसी
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी वनडे गेंदबाजों की शीर्ष 10 रैंकिंग में वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में विकेट लेने के बाद वह चार स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

जिम्बाब्वे टीम
- फोटो : X/ZimCricketv
टेस्ट रैंकिंग में जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का जलवा
वनडे के साथ-साथ टेस्ट रैंकिंग में भी जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। शारजाह में दोनों टीमों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में जिम्बाब्वे ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा हासिल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्होंने पांच स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 16वां स्थान हासिल किया। दूसरे टेस्ट में उन्होंने छह विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था।
जिम्बाब्वे के स्पिनर ग्रीम क्रेमर भी छह स्थान ऊपर चढ़कर 65वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काइया ने 20 स्थान की छलांग लगाकर 50वां स्थान हासिल किया। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर 40 स्थान ऊपर चढ़कर 62वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट डेब्यू पर अफगानिस्तान के नसीर का ऐतिहासिक प्रदर्शन
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर नसीर मारूफखिल ने अपने टेस्ट डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने शतक लगाने के साथ पहली पारी में सात विकेट भी हासिल किए। इसके साथ ही वह पुरुष टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच में शतक और सात विकेट लेने वाले दुनिया के केवल चौथे खिलाड़ी बन गए। इस शानदार प्रदर्शन के बाद नसीर ने टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 93वां स्थान हासिल किया, जबकि गेंदबाजों की सूची में वह संयुक्त रूप से 78वें नंबर पर शामिल हो गए।