फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   alex hales blitzkrig 95 came on just 30 ball in netwest T-20

इंग्लैंड के हेल्स ने खेली तूफानी पारी, गेल का रिकॉर्ड टूटने से बचा

Sun, 06 Aug 2017 06:39 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 06 Aug 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
alex hales blitzkrig 95 came on just 30 ball in netwest T-20
एलेक्स हेल्स - फोटो : skysports
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने टी-20 में सिर्फ 30 गेंद में धुंआधार 95 रन बनाए। नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में खेली इस पारी में हेल्स ने 9 छक्के और 9 चौके लगाए। इस तरह अपने 95 में से 90 रन तो उन्होंने छक्के और चौके से ही कूट डाले। नॉटिंघमशायर के लिए डरहम के खिलाफ हेल्स ने ऐसी विजयी पारी खेली कि यह लंबे समय तक याद रखी जाएगी। पारी के दौरान एक बार ऐसा लगा कि हेल्स वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे पर वह आउट हो गए।   
विज्ञापन


आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने सिर्फ 30 गेंद में शतक लगा दिया था, जो टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक है। साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ क्रिस गेल ने ये रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन


डरहम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 183 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि ये चुनौती नॉटिंघमशायर के लिए आसान नहीं होगी लेकिन एलेक्स हेल्स ने इसे गलत साबित कर दिया। हेल्स की तूफानी पारी के दम पर नॉटिंघमशायर ने पावर प्ले के 6 ओवर में ही 106 रन बना दिए। जो टी-20 क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसी साल बैंगलोर के खिलाफ पावर प्ले में 105 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed