फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायूस दिख रहे थे ऑस्ट्रेलियाई चेहरे, तभी रहाणे आए और विरोधियों का दिल जीत लिया

Tue, 19 Jan 2021 04:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 19 Jan 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Ajinkya Rahane wins hearts by presenting signed jersey to Nathan Lyon before lifting Border-Gavaskar Trophy
अजिंक्य रहाणे, नाथन लियोन - फोटो : social media

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने इस काम से विरोधियों का दिल जीत लिया। 

Ajinkya Rahane wins hearts by presenting signed jersey to Nathan Lyon before lifting Border-Gavaskar Trophy
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

दरअसल, भारतीय कप्तान रहाणे ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी उठाने से पहले अपना 100वां मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाद नाथन लियोन को एक खास तोहफा दिया। रहाणे के इस काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। रहाणे ने खेल भावना का उदारण पेश करते हुए नाथन लियोन को उनके 100वें टेस्ट पर अपनी हस्ताक्षर वाली भारतीय टीम की जर्सी गिफ्ट की। बता दें कि नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 100 टेस्ट मैचों में 399 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

Ajinkya Rahane wins hearts by presenting signed jersey to Nathan Lyon before lifting Border-Gavaskar Trophy
वीवीएस लक्ष्मण

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने रहाणे की तारीफ में ट्वीट किया, 'अजिंक्य रहाणे ने शानदार भावना का प्रदर्शन किया। नाथन लियोन को 100वें टेस्ट पर भारतीय टीम की जर्सी तोहफे में दी। उन्होंने खेल भावना का एक और उदारण पेश किया। इतनी अविश्वसनीय जीत हासिल करने के बाद भी वह कितने प्रतिष्ठित हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajinkya Rahane wins hearts by presenting signed jersey to Nathan Lyon before lifting Border-Gavaskar Trophy
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई कर रहे अंजिक्य रहाणे ने सीरीज सीजने के बाद कहा कि यह जीत हमारे लिए काफी मायने रखती है। मैं नहीं जानता कि इसका कैसे वर्णन करना है लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने एडीलेड टेस्ट के बाद जज्बा और प्रतिबद्धता दिखाई। मुझे वास्तव में प्रत्येक खिलाड़ी पर गर्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed