फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After Tilak Varma Devon Conway retires out in tense run-chase during PBKS vs CSK match in IPL 2025

PBKS vs CSK: डेवोन कॉनवे इस आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने, सीएसके के लिए काम नहीं दांव

Wed, 09 Apr 2025 10:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Apr 2025 10:51 AM IST
सार

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के लिए कॉनवे ने 18वें ओवर तक बल्लेबाजी की और 49 गेंदों पर 69 रन बनाए जिसमें छह चौका और दो छक्के शामिल हैं। कॉनवे ने 37 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, लेकिन जरूरी रन रेट बढ़ता देख उन्होंने रिटायर आउट होने का फैसला लिया।

विज्ञापन
After Tilak Varma Devon Conway retires out in tense run-chase during PBKS vs CSK match in IPL 2025
डेवोन कॉनवे - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे इस आईपीएल सीजन रिटायर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा भी रिटायर आउट हुए थे। हालांकि, सीएसके के लिए यह दांव काम नहीं आया और उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने सीएसके के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के लिए कॉनवे ने 18वें ओवर तक बल्लेबाजी की और 49 गेंदों पर 69 रन बनाए जिसमें छह चौका और दो छक्के शामिल हैं। कॉनवे ने 37 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, लेकिन जरूरी रन रेट बढ़ता देख उन्होंने रिटायर आउट होने का फैसला लिया। सीएसके को उस वक्त जीत के लिए 13 गेंदों पर 49 रनों की जरूरत थी। कॉनवे के रिटायर आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए। हालांकि, यह कदम सीएसके के लिए फायदेमंद नहीं रहा और पंजाब ने 20 ओवर में सीएसके को 201 रन पर रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज
कॉनवे आईपीएल इतिहास में रिटायर आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले आईपीएल में रविचंद्रन अश्विन (2022), अथर्व तायदे (2023), साई सुदर्शन (2023) और तिलक वर्मा (2025) ऐसा कर चुके हैं। कॉनवे के रिटायर आउट होने पर सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, कॉनवे शीर्ष क्रम में हमारे लिए काफी फायदेमंद हैं। जब आपके पास जडेजा हैं जो मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं, आप उनसे इसी तरह की उम्मीद करते हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अब ग्लेन मैक्सवेल पर लगा जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया
विज्ञापन

क्लार्क को नहीं समझ आया फैसला
कॉनवे को रिटायर आउट करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के समझ से परे था। उन्होंने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा, मुझे वह निर्णय समझ में नहीं आया, आप उस खिलाड़ी को रिटायर आउट कर देते हैं जो 69 रन पर था और मैदान पर इतना समय बिता चुका था। मुझे पता है कि आपको छक्कों की जरूरत है, लेकिन ऐसा नहीं है कि कॉनवे छक्के नहीं मार सकता। कप्तान के तौर पर इस तरह के फैसले ही आपको दर्शाते हैं। इसी से हमेशा तय होता है कि आप जीतते हैं या हारते हैं।

कॉनवे ने साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा
सीएसके के लिए पंजाब के खिलाफ डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए शिवम दुबे और डेवोन कॉनवे ने 51 गेंदों में 89 रन जोड़े। कॉनवे ने इस मुकाबले में 69 रनों की दमदार पारी खेली। इसी के साथ कॉनवे ने आईपीएल में 1000 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में साई सुदर्शन और मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ा। सुदर्शन और हेडन ने 25 पारियों में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए थे, जबकि कॉनवे ने 24 पारियों में ही ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed