{"_id":"579b11804f1c1b356521e83b","slug":"after-9-years-debut-as-captains-in-the-same-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 साल बाद हुआ ऐसा जब दोनों टीमों के कप्तानों ने एक ही मैच में किया डेब्यू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
7 साल बाद हुआ ऐसा जब दोनों टीमों के कप्तानों ने एक ही मैच में किया डेब्यू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jul 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के हर मैच में कोई न कोई खास बात होती ही है, अब इस मैच को लीजिए जिसमें ऐसा संयोग बना कि दोनों टीमों के कप्तान ने बतौर कप्तान अपने करियर की शुरुआत एक साथ कर डाली।
विज्ञापन
2009 के बाद यानी 7 साल बाद फिर टेस्ट क्रिकेट में ऐसा अनोखा वाकया हुआ कि दोनों टीम अपने-अपने नए कप्तान के साथ एक ही मैच में उतरी। बुलावायो में खेले जा रहे जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में यह संयोग बना। जिम्बाब्वे की ओर से ग्रीम क्रीमर और किवी टीम की ओर से केन विलियम्सन बतौर टेस्ट कप्तान पहली बार मैदान पर उतरे।
विज्ञापन
इससे पहले इस तरह की घटना 2009 में हुई जब सेंट विंसेट में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच में। बांग्ला टीम की अगुवाई मशरफे मुर्तजा कर रहे थे जबकि कैरेबियाई टीम की कमान फ्लॉड रीफर के पास थी। एक ही टेस्ट मैच में दोनों टीम की ओर से बतौर कप्तान पहली बार उतरने की यह 24वीं घटना है। हालांकि इन 24 मामलों में टेस्ट क्रिकेट के पहले टेस्ट मैच को शामिल नहीं किया गया है जब स्वाभाविक तौर पर दोनों टीम अपने-अपने कप्तान के साथ उतरी थी।
विज्ञापन
नौंवें नंबर के बल्लेबाज ने बचा ली मेजबान टीम की लाज
बुलावायो में जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू हुआ जिसमें पहले ही मेजबान टीम पहली पारी में सस्ते में सिमट गई। न्यूजीलैंड के गेंदबाज नील वागनेर के 6 विकेट झटकों के आगे जिम्बाब्वे की पहली पारी महज 164 रन पर सिमट गई।
मेजबान टीम के लिए नौंवे नंबर डोनाल्ड तिरिपानो ने नाबाद 49 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं।
जिम्बाब्वे की टीम नवंबर 2014 के बाद टेस्ट खेल रही है। न्यूजीलैंड के 10वें नंबर के बल्लेबाज डोनाल्ड तिरिपानो ने सर्वाधिक नाबाद 49 रन और नवप्रवेशी प्रिंस मासवायुरे ने 42 रन बनाए। दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। तिरिपानो 10वें या 11वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जिम्बाब्वे के बल्लेबाज बन गए हैं।