{"_id":"5ab7bbd04f1c1bbd758b75ec","slug":"afghanistan-won-by-7-wickets-against-west-indies-in-icc-world-cup-qualifier","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC WC Qualifier Final: अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को दी करारी मात, ये रहे मैच के हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC WC Qualifier Final: अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को दी करारी मात, ये रहे मैच के हीरो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद शहजाद (83) और रहमत शाह (51) के शानदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में विपक्षी टीम को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने 40.4 ओवर में ही 206 रन बनाकर मैच जीत गया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत थोड़ी खराब रही। उसके जल्दी-जल्दी विकेट गिरने लगे। 101 रन के स्कोर पर ही टीम ने अपने पांच विकेट गंवा बैठे थे। टीम को धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के रूप में पहला झटका लगा। वह केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की तरफ से रोवमन पोवेल ने सबसे अधिक 44 रन की पारी खेली। इसके अलावा, शिमरोन हेटमेयर (38), इविन लेविस (27) और एशले नर्स ने नाबाद 26 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब रहमान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि नाइब ने 2, जदरान, अशरफ और राशिद खान ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने शानदार शुरुआत की। शहजाद और शाह के अलावा शेनवारी (20*) और मोहम्मद नबी ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया और मैच जीताने में कामयाब रहा। वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिस गेल ने 2 और पॉल ने 1 विकेट लिए।