{"_id":"180abda94ed9452a249852920f171ecb","slug":"3rd-odi-preview-india-vs-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का हौसला बुलंद, तीसरा वनडे आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया का हौसला बुलंद, तीसरा वनडे आज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Oct 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में दूसरे वनडे मैच में असाधारण जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम शनिवार को मोहाली में खेले जाने वाले तीसरे वनडे में अपनी जीत की लय बरकरार रखने मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
पहले वनडे मैच में मिली करारी हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया ने जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एंड कंपनी चैंपियनों के अंदाज में खेली और सात वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर ले आई।
विज्ञापन
वहीं पिछले मैच में मिली हार से स्तब्ध ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जॉर्ज बैली इस मैच के जरिए वापसी की कोशिश करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया भारतीय बल्लेबाजों खासतौर पर पिछली जीत के हीरो विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के लिए विशेष रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। ऐसे में धोनी एंड कंपनी को हर स्थिति का सामना करने के लिए मजबूती के साथ मैदान पर उतरना होगा।
हालांकि गेंदबाजी अभी भी कप्तान धोनी के लिए सिरदर्द बनी हुई है। दूसरे वनडे मैच में मिली जीत के बावजूद धोनी ने गेंदबाजों को चेतावनी देते हुए सुधार के लिए कहा था। धोनी ने गेंदबाजों को चेताते हुए कहा कि खिलाड़ियों का लापरवाह रवैया और कमर तक फुलटॉस फेंकना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे में संभव है कि मोहाली में गेंदबाजी में कुछ बदलाव दिखाई दे जाएं। पिछले दोनों वनडे मैचों में देखें तो मीडियम पेसर इशांत शर्मा कुल 126, आर विनय कुमार सर्वाधिक 141 और आर अश्विन 105 रन लुटाकर सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए हैं।
देखना यह होगा कि धोनी इस बार अपनी रणनीति में कुछ बदलाव करते हैं या फिर गेंदबाजी क्रम में।
वहीं, मेहमान ऑस्ट्रेलिया मोहाली में अपनी रणनीति में कुछ बदलाव जरूर कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम भी भारतीय बल्लेबाजों की ही तरह बेहतरीन है जिसमें खुद कप्तान बैली के साथ साथ आलराउंडर शेन वाटसन, एरोन फिंच, फिलिप ह्यूज, ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज हैं। लेकिन गेंदबाजी में उसे भी सुधार की जरूरत है।
मोहाली में अलग होगा मुकाबला : बैली
भारत के खिलाफ जयपुर में करारी शिकस्त और गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान जार्ज बैली ने अपने खिलाड़ियों का बचाव करते हुए मोहाली की पिच पर जयपुर से बेहतर मुकाबले का भरोसा जताया है।
बैली ने मोहाली की पिच को बेहतर बताया और कहा कि वह पिछली जिन पिचों पर खेल चुके हैं उनकी तुलना में यह कहीं बेहतर है। उन्होंने कहा कि यह पिच जयपुर से कहीं अच्छी है और उन्हें उम्मीद है कि यहां दोनों टीमों के बीच एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
बैली ने साथ ही भारतीय पिचों को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए चुनौती बताते हुए कहा, "भारत की परिस्थितियां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होती है इसलिए हमारे लिए भारत दौरा खास और मुश्किल होता है। हमें लगता है कि यदि पिच एक समान होगी तो खेल में मजा नहीं आएगा।"