फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Adelaide Test - Virat Kohli's First Test Match as Captain

अपने पहले ही टेस्ट में कप्तान कोहली का 'अनोखा' फैसला

Tue, 09 Dec 2014 03:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Dec 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
Adelaide Test - Virat Kohli's First Test Match as Captain
यूं तो टेस्ट क्रिकेट में खेलना हर किसी क्रिकेटर का सपना होता है, अगर यह सपना पूरा हो जाए तो फिर टेस्ट टीम की अगुवाई करना अगला सपना बन जाता है। विराट कोहली के करियर का आज बेहद खास दिन है क्योंकि आज उनकी यही मनोकामना पूरी हुई है।
विज्ञापन


नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंगूठे में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह कोहली को कप्तानी करने का मौका मिला। धोनी जनवरी, 2012 के बाद पहली बार कोई टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन आज जब कोहली सफेद टी-शर्ट में टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के साथ टॉस करने पहुंचे तो टॉस गंवाने के बाद एक दिलचस्प फैसला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली की टीम जानकार चौंक जाएंगे आप!

Adelaide Test - Virat Kohli's First Test Match as Captain
विराट कोहली ने टॉस गंवाने के बाद जब टीम एकादश का ऐलान किया तो उसमें शामिल खिलाड़ियों के नाम सुनकर सभी चौंक गए। हालांकि उनका यह चयन बहुत विवादास्पद नहीं है क्योंकि बतौर कप्तान वह किसी भी खिलाड़ी को अपनी टीम में चुन सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्‍ट के लिए कोहली ने अपने 11 खिलाड़ियों की सूची में तीन शर्मा सरनेम वाले खिलाड़ियों को शामिल किया, इनमें से एक खिलाड़ी तो अपने टेस्ट करियर का आगाज कर ‌रहा है।

अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और बल्‍लेबाज रोहित शर्मा तो पहले से ही टेस्ट टीम थे और आज युवा आलराउंडर करन शर्मा को टेस्ट कैप दे दिया गया। इस तरह से देखा जाए तो पहली बार टीम इंडिया में तीन शर्मा खिलाड़ी खेल रहे हैं।

धोनी के 2 'खास' क्रिकेटरों को किया बाहर

Adelaide Test - Virat Kohli's First Test Match as Captain
अपनी टीम में 3 शर्मा खिलाड़ियों पर भरोसा जताने वाले विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के 2 खास क्रिकेटरों को बाहर का रास्‍ता भी दिखा है। धोनी फिरकी गेंदबाज आर अश्विन पर काफी विश्वास करते थे और उन्हें अपनी हर टीम में रखते भी थे, लेकिन कोहली ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्‍हें नहीं रखा और उनकी जगह नवोदित क्रिकेटर करन शर्मा को मौका देना बेहतर समझा।

इसके अलावा धोनी की अनुपस्थिति में आज के मैच में सुरेश रैना की जगह लगभग पक्की मानी जा रही थी लेकिन उन्हें भी कोहली ने झटका दिया और रैना को अंतिम एकादश में नहीं रखा। रोहित शर्मा को रैना की जगह रखा गया। रैना का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बेहद शानदार रहा था।

ऐसे में कोहली ने धोनी के 2 खास क्रिकेटरों को बाहर कर नई टीम इंडिया बनाने की अपनी योजना पर काम शुरू कर दिया है। कोहली देर-सबेर टीम इंडिया के कप्तान बनने जा रहे हैं, ऐसे में धोनी के दिन अब पूरे होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed