फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Abhishek Sharma Birthday: Here's how Yuvraj Singh wished his protege; he also shared a fun video; take a look

अभिषेक शर्मा का जन्मदिन: युवराज सिंह ने इस तरह अपने शिष्य को दीं शुभकामनाएं; मजेदार वीडियो भी साझा किया; देखें

Fri, 04 Sep 2026 03:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Sep 2026 03:52 PM IST
सार

भारत के लिए टी20 में अभिषेक के नाम दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक बनाया था। इस लिस्ट में वह सिर्फ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से पीछे हैं।

विज्ञापन
Abhishek Sharma Birthday: Here's how Yuvraj Singh wished his protege; he also shared a fun video; take a look
युवराज और अभिषेक - फोटो : Instagram

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने शुक्रवार को अपने अभिषेक शर्मा को उनके 26वें जन्मदिन पर खास शुभकामनाएं दीं। अभिषेक शर्मा को एक विस्फोटक बल्लेबाज बनाने में युवराज सिंह का मार्गदर्शक के रूप में अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

युवराज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया
युवराज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दी। युवराज ने लिखा, 'सर अभिषेक, यह आपका जन्मदिन है। कितना शुभ दिन है। आप जैसे बन गए हैं, उससे प्यार करें, अपने आस-पास के लोगों के साथ शेयरिंग और केयरिंग, और एक लीडर। हमेशा अपनी नाकामियों से सीखते हैं और हर बार और ज्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं। आपको रनों और टनों से भरे साल की शुभकामनाएं। हमेशा ढेर सारा प्यार।'
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में युवराज ने अभिषेक का दी सजा?
वीडियो में युवराज और अभिषेक से रैश शॉट न खेलने के लिए कहते और उसकी गलतियों के लिए उससे सिट-अप करवाते हुए देखे जा सकते हैं। युवराज को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'बोल मैं पहली बॉल ते लप्पा नहीं मारूंगा। अभिषेक सिट-अप्स में कान पकड़ते हैं और कहते हैं कि मैं पहली बॉल ते लप्पा नहीं मारूंगा।'
विज्ञापन

वीडियो में क्या है खास?
वीडियो में दोनों के बीच करीबी रिश्ते को भी दिखाया गया है, जिसमें युवराज के कुछ हल्के-फुल्के मजाक भी हैं। इसमें युवराज, अभिषेक और संजू सैमसन को स्टैंड से विंबलडन इवेंट में शामिल होते हुए भी दिखाया गया है। साझा वीडियो में युवराज ने अभिषेक से पूछा, 'आपको क्या चाहिए?' अभिषेक ने कहा, 'आपका आशीर्वाद।' इस पर युवराज ने कहा, 'हमेशा।'

View this post on Instagram

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)


अभिषेक ने भारत के लिए खेलीं कई तूफानी पारियां
अभिषेक शर्मा टी20 में भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं और पारी की शुरुआत करते हैं। युवराज सिंह की तरह ही बाएं हाथ से विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक 56 टी20 मैचों की 54 पारियों में दो शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए 1629 रन बना चुके हैं। भारत के लिए टी20 में अभिषेक के नाम दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक बनाया था। इस लिस्ट में वह सिर्फ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से पीछे हैं। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में अभिषेक के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed