फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI has imposed a two-year ban on Bengal leg-spinner Rohit Yadav for allegedly misrepresenting his age

बीसीसीआई की कार्रवाई: बंगाल के स्पिनर रोहित यादव पर क्यों लगाया दो साल का प्रतिबंध? अंडर-19 टीम में हुआ था चयन

Fri, 04 Sep 2026 01:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Sep 2026 01:05 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। रोहित को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया था।

विज्ञापन
BCCI has imposed a two-year ban on Bengal leg-spinner Rohit Yadav for allegedly misrepresenting his age
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उम्र को लेकर कथित गलत जानकारी देने के मामले में बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है।  खास बात यह है कि कुछ सप्ताह पहले ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित ने जुलाई में भारत की अंडर-19 टीम के साथ श्रीलंका का दौरा किया था। उन्होंने वहां छह विकेट लिए थे और टीम को अंतिम टेस्ट जीतने में अहम योगदान दिया था।
विज्ञापन

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि रोहित पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। रोहित को इस महीने के अंत में राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाले भारत के घरेलू वनडे और बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए भी टीम में शामिल किया गया था। श्रीलंका दौरे के दौरान दस्तावेजों की जांच में उनकी उम्र को लेकर विसंगतियां सामने आईं। रोहित के पास जन्म के तीन अलग-अलग प्रमाणपत्र मिले, जिनमें जन्म वर्ष 2007, 2009 और 2010 दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी
इसके अलावा उनके आधार रिकॉर्ड में भी अलग-अलग जन्म वर्ष पाए गए। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) में उनका जन्म वर्ष 2007 दर्ज था, जबकि आधार रिकॉर्ड में 2017 और 2020 के अपडेट में 2006 और 2021 में इसे बदलकर 2009 किया गया। इन विसंगतियों के कारण वह आयु वर्ग की क्रिकेट खेलने के लिए अयोग्य पाए गए। सीएबी ने इन गड़बड़ियों के चलते पहले ही रोहित को अपनी जूनियर टीमों से बाहर कर दिया था और बाद में बीसीसीआई को इसकी जानकारी दी। अब बोर्ड ने उन्हें दो साल तक घरेलू क्रिकेट खेलने से भी रोक दिया है और सभी संबद्ध राज्य क्रिकेट संघों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

सीएबी ने 62 खिलाड़ियों पर कसा शिकंजा 
रोहित उन 62 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें सीएबी ने दस्तावेजों और उम्र संबंधी विसंगतियों के कारण 2026-27 और 2027-28 सत्र में किसी भी टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण या स्थानांतरण के लिहाज से अयोग्य घोषित किया है। इस सूची में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के पूर्व सदस्य रवि कुमार और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर विशाल भट्टी भी शामिल हैं। रवि 2022 में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे हैं। सीएबी रिकॉर्ड में उनकी उम्र को लेकर 45 महीने का अंतर पाया गया है। संघ ने कई अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ियों के रिकॉर्ड में भी कई वर्षों तक की विसंगतियां चिन्हित की हैं। यह कार्रवाई खिलाड़ियों के दस्तावेजों और जन्म तिथि के रिकॉर्ड की व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसकी सूची सीएबी ने अपनी वेबसाइट पर भी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed