{"_id":"5ea587108ebc3e903854673c","slug":"corona-patient-follow-up-report-again-found-posotive-in-bhota-charitable-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली रिपोर्ट में निगेटिव निकला ऊना का कोरोना संक्रमित मरीज फिर हुआ पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली रिपोर्ट में निगेटिव निकला ऊना का कोरोना संक्रमित मरीज फिर हुआ पॉजिटिव
Sun, 26 Apr 2020 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Apr 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा चैरिटेबल अस्पताल में आइसोलेट ऊना के दो संक्रमित युवकों की शनिवार को पहली रिपोर्ट जहां निगेटिव आई थी, वहीं 24 घंटे बाद दोबारा लिए सैंपल रिपोर्ट में रविवार को एक फिर पॉजिटिव निकला। हालांकि दूसरे मरीज की रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आई है। ऊना जिला से केविड-19 के इन दोनों मरीजों को 11 अप्रैल को हमीरपुर के राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा में आइसोलेट किया था।
विज्ञापन
चौदह दिन पूरा होने के बाद चिकित्सकों ने इनके सैंपल दोबारा जांच के लिए टांडा भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आ गई थी। कोविड-19 स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल के तहत जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने के 24 घंटे के बाद दोनों युवकों का फिर से सैंपल जांच के लिए टांडा भेजा था।
विज्ञापन
रविवार को पहुंची रिपोर्ट में एक युवक फिर निगेटिव निकला, जबकि दूसरा निगेटिव से फिर पॉजिटिव आया। निगेटिव पाए युवक को ऊना स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर भेजने की तैयारी है, जबकि संक्रमित व्यक्ति अब कुछ समय तक हमीरपुर में ही आइसोलेशन सेंटर में रहेगा। इसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने की है।
विज्ञापन