फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Zakir Musa Group have no impact in the valley: Army

आतंक के अंत को कश्मीर में सेना ने बनाए 8 नए आपरेटिंग बेस, निर्णायक लड़ाई की तैयारी

Sun, 27 Aug 2017 01:07 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 27 Aug 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Zakir Musa Group have no impact in the valley: Army
15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू - फोटो : file photo

सेना का मानना है कि अलकायदा से जुड़े आतंकी जाकिर मूसा ग्रुप का घाटी में बहुत अधिक प्रभाव नहीं है। मूसा के संगठन से बहुत थोड़े लोग ही जुड़े हैं। घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने कहा कि यह कोई बड़ा संगठन नहीं है और उसके साथ कुछ ही युवा हैं।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है खासकर शोपियां का इलाका। यहां आतंकियों की अच्छी खासी संख्या है। आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी हैं। इनके खिलाफ ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए आपरेटिंग बेस में बढ़ोतरी की गई है। शोपियां, कुलगाम, पुलवामा आदि में 7 से 8 नए ऑपरेटिंग बेस स्थापित किए गए हैं। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य है इन इलाकों में आतंकियों का सफाया कर शांति बहाल करना है।
विज्ञापन


उन्होंने माना कि काफी संख्या में स्थानीय युवा भी आतंकवाद में शामिल हुए हैं लेकिन उन्हें भी जल्द एहसास हो जाएगा कि वह गलत राह पर निकले हैं। जीओसी के अनुसार हिंसा के स्तर में काफी कमी हुई है और माहौल में सुधार आया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed