फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   womens are more serious for obesity

पुरुषों से ज्यादा महिलाएं हैं मोटापे से परेशान, पतला होने के लिए करा रहीं ऑपरेशन     

Thu, 05 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
womens are more serious for obesity
योग करती महिलाएं - फोटो : रवि बत्रा

देशभर में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं मोटापा को गंभीरता से लेती हैं। वह मोटापे को लेकर सबसे ज्यादा परेशान भी रहती हैं। जिसकी वजह से एम्स से लेकर तमाम प्राइवेट अस्पतालों में मोटापा कम करने के लिए ऑपरेशन की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन


जानकारों का दावा है कि बीते दो से तीन सालों में इनकी औसत वृद्धि करीब तीस फीसदी है। एम्स सर्जरी विभाग के डा. संदीप अग्रवाल बताते हैं मोटापा हर आयु वर्ग के लिए बड़ी समस्या बन गया है।
विज्ञापन


ऑपरेशन कराने वालों में पुरुष और महिलाओं के बीच अंतर निकालें तो करीब 30 एवं 70 फीसदी का अनुपात है। मोटापा को लेकर सबसे ज्यादा महिलाएं गंभीर हैं। इनके पीछे खानपान सबसे बड़ी समस्या है। सुबह से लेकर रात तक बगैर किसी दिनचर्या के कुछ भी खाते रहना बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

     

 

प्लास्टिक सर्जरी भी करवा रहे मरीज

बत्रा अस्पताल के सर्जरी विभाग के डा. कुमार मनीष व प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डा. विपुल सूद बताते हैं कि मोटापा कम करने के लिए बेरिएटिक सर्जरी कराई जाती है। वहीं, इसके अलावा त्वचा में ढीलापन होने की वजह से मरीज प्लास्टिक सर्जरी भी करवा रहे हैं।

कालरा अस्पताल के निदेशक डा. आरएन कालरा का कहना है कि सभी मोटे लोगों के लिए ऑपरेशन जरूरी नहीं है। बॉडी मास इंडेक्स के अनुसार, चिकित्सीय जांच के बाद ही यह निश्चित होता है कि मरीज को दवाओं से पतला करना है या फिर ऑपरेशन से।

सबसे जरूरी है प्रतिदिन व्यायाम और जीवनशैली पर नियंत्रण। इसे फॉलो करने पर ऑपरेशन की नौबत नहीं आएगी।             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed