फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman come from karnataka learning tricks of gulabi gang

अब कर्नाटक में भी गुल खिलाएगा गुलाबी गैंग

Fri, 25 Nov 2016 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
 woman come from karnataka learning tricks of gulabi gang
डेमो
संपतपाल की अगुवाई वाला चर्चित महिला संगठन गुलाबी गैंग अब कर्नाटक में भी गुल खिलाएगा। दरअसल, कर्नाटक की 18 महिलाओं ने शुक्रवार को बदौसा आकर गुलाबी गैंग के कार्यों के तरीके सीखे। उन्हें मंगलौर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलौर (कर्नाटक) के बेलापुर जनपद के थानपुर की जागृति महिला संगठन की 13 और रायचुर जिले के नवजीवन महिला संगठन की पांच महिला सदस्यों ने गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल से मुलाकात की। महिला सशक्तीकरण पर चलाए गए अभियानों और गैंग के कार्यों के तौर-तरीके सीखे। टीम प्रभारी राजेश्वरी देवी ने बताया कि दोनों महिला संगठन 20 वर्षों से महिला सशक्तीकरण पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन गुलाबी गैंग अनोखे तरीकों से महिलाओं को ताकतवर बना रही है। इसीलिए वह गैंग के गुर सीखने आई हैं। दो दिन बाद वापस जाकर संगठन की महिलाओं को प्रशिक्षित व जागरुक करेंगे। गैंग के तरीके अपनाकर अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। कर्नाटक से आईं महिलाओं में सुबरा, अनीता, इरिता, भारती, सुलेखा, संगीता, दोदौरा, मीनाक्षी, निरूपमा, मरयमा, दुर्गा, यलमा, सुरेका, ज्योति, गीता, मनीता, अनुरेखा आदि शामिल थीं। उनके साथ अशोक कैरेकर और काशीनाथ भी थे। महिलाओं ने चित्रकूट जाकर दर्शन भी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed