लखनऊ में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, चार नए मरीज मिले पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कोरोना वायरस से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है। यह अस्तबल चारबाग मौलवीगंज निवासी है, जिसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं चार नए मरीज पॉजिटिव मिले हैं। अस्तबल चारबाग मौलवीगंज निवासी 52 वर्षीय सब्जी विक्रेता को सांस लेने में तकलीफ थी। मंगलवार दोपहर वह अचानक गश खाकर गिर गया।
परिजनों ने उसे बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से उसे वार्ड में भेजा गया। इस दौरान मरीज में कोरोना के लक्षण दिखे तो डॉक्टरों ने उनके सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
बुधवार को मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
गर्भवती महिला का प्रसव का समय जल्द
कहा, दोनों को लोकबंधु अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। उधर निशातगंज में गर्भवती में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह महिला निशातगंज के ही फातिमा अस्पताल में दिखाने गई थी। जिसके चलते सीएमओ के आदेश पर फातिमा अस्पताल की इमरजेंसी की एक यूनिट को बंद कर दिया गया है।
एसीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती महिला के संपर्क में आए फातिमा अस्पताल के डॉक्टरों व स्टॉफ की सूची मांगी गई है। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ डीएस नेगी ने बताया कि गर्भवती महिला का प्रसव का समय जल्द है। उसे बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलरामपुर इमरजेंसी 48 घंटे के लिए बंद
वहीं सरोजनीनगर की बिजनौर ग्राम पंचायत के मोहम्मदनगर मोहल्ले में एक महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की खबर फैलते ही हड़कंप गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। यह महिला अपने पति के साथ मुंबई से तीन दिन पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आई थी।
बलरामपुर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद इमरजेंसी 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई है जिसे सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं डॉक्टर समेत 20 लोगों के स्टाफ को क्वारंटीन में भेजा गया है।
पांच दिन बाद सभी की जांच कराई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु का कहना है कि इमरजेंसी को वार्ड नंबर 8 में शिफ्ट किया गया है। मालूम हो कि बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी को बीते माह एक कोरोना मरीज आने पर बंद किया गया था। एक बार फिर मौलवीगंज निवासी कोरोना मरीज के यहां आने और फिर उसकी मौत हो जाने से हड़कंप है।