{"_id":"69175bc412c8a175850f276e","slug":"up-odd-semester-exams-to-begin-on-december-2-lucknow-university-releases-schedule-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिसंबर से, लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिसंबर से, लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया कार्यक्रम
Fri, 14 Nov 2025 10:11 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:11 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी, एमसीए, बीफार्मा, बीजेएमसी और एमबीए फाइनेंस की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 2 दिसंबर से शुरू होंगी। विषयवार तिथियां विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। कॉलेजों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं और किसी बदलाव की सूचना वेबसाइट पर मिलेगी।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय की एमए, एमएससी, एमसीए, बीफार्मा, बीजेएमसी और एमबीए फाइनेंस की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू होंगी। इस संबंध में लविवि की ओर से शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यलायों व कॉलेजों को भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की तैयारियां कर लें।
विज्ञापन
प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि विषयवार परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड है। परीक्षार्थियों को ध्यान रखना होगा कि जारी परीक्षा कार्यक्रम में किसी विषय की परीक्षा की तारीख में बदलाव होता है तो उसके लिए वेबसाइट पर अपडेट रहना होगा।
विज्ञापन
इन तारीखों में होंगी परीक्षाएं
- एमसीए तृतीय सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक।
- बीसीए तृतीय सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक।
- बीफार्मा तीसरा, पांचवां व सातवां सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक।
- बीजेएमसी तीसरा व पांचवां सेमेस्टर : 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक।
- एमएससी बाॅटनी तृतीय सेमेस्टर : 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक।
- एमए पॉलिटिकल साइंस तृतीय सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।
- एमए-एआईएच तृतीय सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।
- एमए जर्नलिज्म तृतीय सेमेस्टर : 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।
- एमए इकोनाॅमिक्स तृतीय सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।
- एमए संस्कृत तृतीय सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक।
- एमए वेस्टर्न हिस्ट्री तृतीय सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।
- एमबीए फाइनेंस तृतीय सेमेस्टर : 13 दिसंबर से 23 दिसंबर तक।
- एमएससी जुलोजी तृतीय सेमेस्टर : 11 दिसंबर से 19 दिसंबर तक।
- एमएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय सेमेस्टर - 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक
- एमएससी भूगर्भ विज्ञान तृतीय सेमेस्टर -11 दिसंबर से 19 दिसंबर तक