फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Election 2022: Congress released first list of 125 candidates assembly constituency these will be candidates from four vidhan sabha seats of Azamgarh district

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली सूची, आजमगढ़ की चार विधानसभा सीटों से ये होंगे प्रत्याशी

Thu, 13 Jan 2022 02:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 Jan 2022 02:53 PM IST
सार

यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आजमगढ़ जिले की चार विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नाम भी सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Congress released first list of 125 candidates assembly constituency these will be candidates from four vidhan sabha seats of Azamgarh district
कांग्रेस ने चार विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में आजमगढ़ जिले की चार विधानसभाओं के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने आजमगढ़ संसदीय सीट से जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए जहां सारी पार्टियां प्रत्याशियों को लेकर मंथन में जुटी हुई हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिले की कई सीटों पर प्रभारी प्रत्याशियों की घोषणा आचार संहिता लागू होने से पहले ही कर दी। वहीं अब कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची 125 प्रत्याशियों की जारी कर दी है।

विज्ञापन

पार्टी ने इस सूची में जनपद की चार विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिसमें आजमगढ़ विधानसभा सीट से पार्टी ने जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

सगड़ी विधानसभा सीट से पार्टी ने राना खातून को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि मेंहनगर सुरक्षित सीट पर पार्टी ने निर्मला भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं निजामाबाद सीट से अनिल कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही जनपद की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed