फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person died in a road accident at kullu

दर्दनाक सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर मौत, तीन घायल

Fri, 08 Jun 2018 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू) Updated Fri, 08 Jun 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
two person died in a road accident at kullu

सैलानियों को लेकर रोहतांग जा रही टैक्सी राहनीनाला के पास सड़क से ढांक में गिर गई। इस हादसे में नोएडा के दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। टैक्सी चालक  और दो पर्यटक घायल हो गए।

विज्ञापन


दो गंभीर घायलाें को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। एक घायल पर्यटक मनाली अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोएडा से घूमने आए चार पर्यटकों ने मनाली में एक टैक्सी (एचपी -02 के 1791) हायर की और उसमेें सवार होकर रोहतांग के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से हुअा हादसा

two person died in a road accident at kullu

राहनीनाला में एक गाड़ी को ओवरटेक करते चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार 200 मीटर दूर ढांक में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलाें को निकाल कर मनाली अस्पताल पहुंचाया।

इस हादसे में राकेश कुमार (26) पुत्र धर्म सिंह गांव रोजा जलालपुर ग्रेटर नोयडा तहसील दादरी (उत्तर प्रदेश) और नीरज (25) गांव मिल्क लच्छी डाकघर विसरख तहसील दादरी थाना विसरख (उत्तर प्रदेेेश) की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घायलों में चालक गौरव चंदेल (34) पुत्र प्रताप सिंह चंदेल गांव व डाकघर खुडला तहसील सरकाघाट जिला मंडी, रितेश नागर (22) पुत्र दया राम गांव रोजा जलालपुर तहसील दादरी नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश), विकास तिवारी (30) पुत्र मूल चंद गांव रोजा जलालपुर डाकघर रोजा याकूबपुर नोएडा (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। 

घायलों को फौरी राहत जारी

two person died in a road accident at kullu

घायलों में गौरव और रितेश को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों के मुताबिक वे बुधवार को अपने वाहन से मनाली पहुंचे थे और वीरवार को रोहतांग घूमने जा रहे थे। 

पुलिस ने दोनों शवों को मनाली पहुंचा दिया है। घटना की सूचना मृतकों और घायलों के परिवार वालों को दे दी गई है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि इस सबंध में पुलिस थाना मनाली में आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि घायलों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं और इलाज प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed