{"_id":"57447d4d4f1c1b152c690a44","slug":"today-violent-protests-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में मुठभेड़ के बाद हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में मुठभेड़ के बाद हिंसक प्रदर्शन
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के सराई बाला इलाके में सोमवार देर रात मारे गए जैश के आतंकियों को लेकर मंगलवार को इलाके में बंद रहा। बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बल का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के लाल चौक से स्टे सराई बाला, महाराजा बाजार के साथ अन्य कई इलाकों में मंगलवार को दुकानें और अन्य कारोबार बंद रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जो सोमवार देर रात मुठभेड़ में आतंकी मारे गए थे, वह छात्र थे और पिछले कुछ दिनों से इलाके में किराए पर रह रहे थे। इसको लेकर लोगों द्वारा मंगलवार को हड़ताल की गई।
इतना ही नहीं स्थानीय युवाओं द्वारा मारे गए आतंकियों का गायबाना जनाजा भी पढ़ा गया। काफी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया और बाद में प्रदर्शन करना शुरू किया। उनके द्वारा पुलिस और राज्य सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। इतना ही नहीं इस दौरान देश विरोधी नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
इस बीच प्रदर्शनकारियों द्वारा वहां कानून व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस के जवानों पर पत्थर बरसाए गए। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस हरकत में आई और भीड़ को खदेड़ने के लिए बल का प्रयोग किया गया। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए।
गौरतलब है कि दिन भर श्रीनगर के इन इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने रहे। उल्लेखनीय है कि सोमवार देर रात इलाके में हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा 2 जैश के आतंकियों को मारने का दावा किया गया था।