फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three arrested in ambedkar nagar case of public insult

युवकों को बंधक बनाकर पूरे गांव में घुमाने में तीन पर केस दर्ज कर हुई गिरफ्तार

Mon, 06 Aug 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
three arrested in ambedkar nagar case of public insult
युवकों को बांध कर गांव में घुमाते युवक (फाइल फोटो)

चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई करने व उन्हें बंधक बनाकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। तीनों का बाद में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि टांडा कोतवाली अंतर्गत मौहरिया गांव में गत दिवस सुनील के घर से गेहूं की चोरी हुई थी। ग्रामीणों ने इस मामले में गांव के दो युवकों राकेश व हरीलाल को रविवार दिन में पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई की। बाद में उन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले तो पीटे गए दोनों युवकों को चोरी के मामले में कोतवाली में बैठा लिया, लेकिन देर रात जब घटना से जुड़ी फोटो तथा वीडियो सामने आया, तो पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन पिटाई करने वाले लोगों की पहचान शुरू हुई। पुलिस ने गांव के सुनील वर्मा, श्रीकांत व परमदेव को हिरासत में ले लिया। देर रात ही हरीलाल की मां गायत्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज लिया।  

गायत्री ने पुलिस को बताया कि हरीलाल व राकेश के कपड़े उतारकर पिटाई की गई। इसके बाद उन्हें रस्सियों से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया। महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे भी पीट दिया गया।

गौरतलब है कि मामले की खबर सोमवार को सिर्फ अमर उजाला ने ही प्रकाशित की। इस बीच पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों का चालान सोमवार को शांतिभंग की आशंका में किया।

एसडीएम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि 7 वर्ष से कम सजा वाले मामलों में जेल भेजे जाने का प्राविधान नहीं है। इसके चलते ही शांतिभंग में चालान करना पड़ा।

होगी कड़ी कार्रवाई

पूरे प्रकरण में रिपोर्ट तलब की गई है। इस तरह कानून को हाथ में लेने पर कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी। किसी को भी ऐसी घटना की छूट नहीं है।
-संतोष कुमार मिश्र, एसपी  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed