फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Supreme Court's decision.

SC के फैसले से हरीश रावत को झटका, बोले मेरिट पर हो सुनवाई

Fri, 22 Apr 2016 09:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Apr 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court's decision.
हरीश रावत

सुप्रीम कोर्ट के उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को बरकरार रखने के आदेश से हरीश रावत को बड़ा झटका लगा है। आदेश से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के बाद मीडिया से रूबरू हुए हरीश रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अंतिरम सुनवाई में वह अपनी बात रखेंगे।  सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होनी है। रावत ने कहा हम चाहते हैं कि 27 को होने वाली सुनवाई मेरिट पर हो।

विज्ञापन


रावत ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को स्वीकार करने की बात करते हुए कहा हाईकोर्ट के अादेश के बाद मैं मुख्यमंत्री था। उससे पहले मैं बर्खास्त मुख्यमंत्री था और अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक मैं निवर्तमान मुख्यमंत्री हूं।
विज्ञापन


रावत ने कहा कि कल जब उनके पक्ष में फैसला आया था उन्होंने सिर झुकाकर माना था और आज के फैसले को भी वह स्वीकार करते है।

अस्थिरता से रुक रहा राज्य का विकास मेरी चिंताः हरीश

Supreme Court's decision.
हरीश रावत को 27 अप्रैल का इंतजार - फोटो : file photo

हरीश रावत ने राजनैतिक अस्थिरता के कारण राज्य में रुक रहे विकास पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा इस वक्त उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

कहा कि इसे पटरी पर लाने के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किए थे। लेकिन इस ‌अस्थिरता से दोबारा हालात बिगड़ रहे है। अर्द्धकुंभ में कम यात्रियों के आने पर उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में यही स्थित‌‌ि रही तो चारधाम यात्रा का भी यही हाल न हो।  हरीश रावत ने कहा कि हम जल्द से जल्द फैसला चाहते है। जिससे राज्य के विकास पर मंडर रहे संकट को दूर किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed