फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   students made serious allegations against university administration, Police lathi charge on ABVP workers,

Rajasthan: एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 09 Aug 2022 10:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 09 Aug 2022 10:21 AM IST
सार


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री अविनाश खारा ने बताया कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के डीसीएलएल कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 10 अगस्त है।

विज्ञापन
students made serious allegations against university administration, Police lathi charge on ABVP workers,
विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस के द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज - फोटो : amar ujala

विस्तार

एडमिशन की तारिख को लेकर हंगामा कर रहे ABVP के छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। छात्रों की मांग है कि सभी एडमिशन चुनावी तारिख से ऐलान से पहले किए जाएं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन वादा कर के मुकर गया। जिसके कारण छात्रों का रोष बढ़ गया और पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी. दरअसल, पूरे प्रदेश में छात्र चुनावों के चलते आंदोलन कर रहे हैं। वहीं जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अंतिम तिथि से पहले वरीयता सूची जारी करने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री अविनाश खारा ने बताया कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के डीसीएलएल कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 10 अगस्त है। लेकिन विवि प्रशासन ने चार दिन पहले ही कट ऑफ जारी कर 30 में से 20 छात्रों को प्रवेश दिया। इनमें तीन वे छात्र भी शामिल हैं जो छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशी भी हैं। अविनाश खारा ने कहा कि इस तरह से वरीयता सूची जारी करना अनुचित है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसका पुरजोर तरीके से विरोध करती है, वहीं प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय मुख्य कार्यालय पुलिस छावनी बना रहा और भारी पुलिस जाब्ता तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed