खौफजदा कन्नौजवासीः किसने भेजे शिकारी कुत्ते?, हर रोज 50 लोगों को काटने के बाद हो जाते अदृश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज शहर में न जाने कहां से शिकारी कुत्तों का झुंड घुस आया है। ये शिकारी कुत्ते हर दिन 50 से ज्यादा लोगों को काटकर गायब हो जाते हैं। अभी तक इन्हें पकड़ने के कोई इंतजाम न होने से लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।
कन्नौज में कुत्तों का हमला जारी है। जिला अस्पताल व सीएचसी के रिकार्ड बताते हैं कि एक महीने में 1500 से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। जिले के लोग कुत्तों के काटने से खौफ में हैं। अस्पताल में मौजूद मरीज विनय कुमार का कहना है कि वह बाइक से जा रहे थे तभी अचानक आवारा कुत्ता उनकी बाइक के पीछे दौड़ पड़ा। बचाव करने के लिए बाइक दौड़ाई तो नियंत्रण खो कर सड़क किनारे जा गिरा, इसी दौरान कुत्ते ने उन्हें काट लिया।
अचानक कुत्तों ने हमला बोल दिया
कन्नौज जिला अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा
--------------------------------------------------------
674 सितंबर 2016
728 अक्तूबर 2016
749 नवंबर 2016
764 दिसंबर 2016
69 जनवरी 2017
निल फरवरी 2017
194 मार्च 2017
753 अप्रैल 2017
1022 मई 2017
सीएचसी में कुत्ता काटने की दी जाने वाली वैक्सीन
अप्रैल 2017 65 60 निल 30 30 60 निल निल
---------------------------------------------------------------------
मई 2017 60 30 60 150 90 120 निल 20