फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leaders today meet the victims Muzaffarnagar tomorrow Bijnor Sambhal

पीड़ितों से मिलने आज बिजनौर और संभल जाएंगे सपा नेता, कल फिरोजाबाद में पुलिस ने रोका था रास्ता

Sun, 29 Dec 2019 01:58 PM IST
Trainee Trainee ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 29 Dec 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
SP leaders today meet the victims  Muzaffarnagar tomorrow Bijnor Sambhal
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

नागरिकता संशोधित कानून व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन में घायल व मृतकों के परिवारीजनों से मिलने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल आज मुजफ्फरनगर और सोमवार को बिजनौर व संभल जाएगा। वहीं शनिवार को उत्पीड़न के शिकार लोगों से मिलने के लिए फिरोजाबाद जा रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, किशनी के विधायक बृजेश कठेरिया को पुलिस ने को रोक दिया।

विज्ञापन


हालांकि प्रतिबंध के बावजूद सांसद जावेद अली खां और विधान परिषद सदस्य असीम यादव शनिवार को पीड़ितों के परिजनों से उनके घर जाकर मिले। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी नेताओं केडेलीगेशन पीड़ित परिवारों से भेंट करने व सांत्वना देने जाएंगे।
विज्ञापन


29 दिसंबर को विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी राकेश यादव, किरन पाल कश्यप, शामली के पूर्व जिलाध्यक्ष सरफराज खां, गौरव स्वरूप और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी मुजफ्फरनगर में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। 30 दिसंबर को पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधायक संजय गर्ग, विधायक तसलीम अहमद, विधायक नईमुल हसन, पूर्व मंत्री मूलचन्द्र चौहान और पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव बिजनौर में पीड़ितों के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल में 30 दिसंबर को सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान वर्क, पूर्व मंत्री इकबाल महमूद, विधायक पिंकी यादव, जयपाल सैनी, फिरोज खां, हरीशचन्द्र प्रजापति पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। अखिलेश के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और विधायक बृजेश कठेरिया फिरोजाबाद में पीड़ितों से मिलने जाने से रोक दिया गया। अखिलेश यादव ने इसे अलोकतांत्रिक बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed