{"_id":"5ba9a4eb867a557fe732c04b","slug":"sikh-community-demands-bridge-on-jhelam-river-in-kartarpur-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिख समुदाय की मांग, पाकिस्तान के करतारपुर साहिब में पुल बनवाए मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समुदाय की मांग, पाकिस्तान के करतारपुर साहिब में पुल बनवाए मोदी सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में गुरुसिख वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में गुरुसिख वेलफेयर एसोसिएशन ने करतारपुर साहिब पर पुल बनवाने की मांग केंद्र सरकार से करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसके साथ ही इस पुल का नाम नानक अटल पुल रखने की मांग की है।
गुरुद्वारा गुरु का ताल में मीडिया से रूबरू होते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी से जुड़े धार्मिक स्थल पाकिस्तान के करतारपुर स्थित डेरा बाबा नानक सेक्टर में स्थित है।
उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव अपने जीवन के अंतिम 18 साल गुजारे। अगले साल गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व भी है। पाकिस्तान और भारत के बीच नदी है इस पर पुल सरकार बनाए।

वाजपेयी सरकार में हुई थी पहल
उन्होंने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए इसकी पहल हुई थी, इसके लिहाज से पुल का नाम नानक-अटल भी रख सकते हैं। टिम्मा ने बताया कि सिख धर्म के अधिकांश धर्मस्थल पाकिस्तान में हैं और आजादी के वक्त सिख समुदाय को विशेष रियायत देने पर सहमति भी बनी।
ऐसे में एसोसिएशन की मांग है कि यहां किसी भी श्रद्धालु को बिना पासपोर्ट और वीजा के प्रवेश की अनुमति दी जाए। इसे भारत सरकार या फिर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध समिति को उपहार में दिया जाए।
नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान यात्रा में इस मुद्दे पर टिम्मा ने कहा कि एसोसिएशन किसी भी राजनीति में नहीं पड़ना चाहती है। वार्ता में संत बाबा प्रीतम सिंह, गुरनाम सिंह, श्याम भोजवानी, उपेंद्र सिंह लवली, रानी सिंह, बंटी ओबराय आदि मौजूद रहे।