फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seriously sick ehsaan wants help from modi uncle

मोदी अंकल से मदद मांग रहा गंभीर बीमारी से पीड़ित एहसान 

Wed, 24 Oct 2018 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
seriously sick ehsaan wants help from modi uncle
gaucher

गाउचर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त तीन साल का मास्टर एहसान लोकनायक अस्पताल में दर्द से कराह रहा है। परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं कि इलाज का खर्च उठा सके। 

विज्ञापन


अब दिल्ली के ओखला निवासी बच्चे के पिता मकसूद आलम ने प्रधानमंत्री से लेकर दिल्ली सरकार तक से मदद की गुहार लगाई है। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने भी मदद की बात पर हाथ खड़े कर दिए हैं।      
विज्ञापन


मकसूद ने बताया कि वह लगभग एक साल से एम्स में बच्चे का इलाज करवा रहे थे, जब बीमारी की पहचान हुई तो डॉक्टरों ने बताया कि इसका खर्च सरकार की तरफ से अस्पताल को नहीं मिलता इसलिए वे इलाज करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स ने इस बीमारी के लिए एक साल का खर्च 38,74,080 रुपये बताया है जबकि मकसूद की महीने की आमदनी आठ से दस हजार रुपये है। उनका कहना है कि एम्स प्रबंधन ने बच्चे को लोकनायक अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया है।     

बाद में कहा दिल्ली सरकार देखेगी            

मकसूद का कहना है कि जब बच्चा एम्स में भर्ती था तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा था कि बच्चे का इलाज करवा दिया जाएगा। बाद में एम्स ने बच्चे को लोकनायक अस्पताल भेज दिया। लोकनायक दिल्ली सरकार का अस्पताल है। 


क्या है गाउचर की बीमारी            

डॉ. विकास का कहना है कि यह एक तरह की रेयर डिजीज है। इस बीमारी में शरीर में खून की कमी होने लगती है और थकान बढ़ने लगती है। प्लेटलेट्स भी कम होने लगती हैं। 

लीवर व स्पीन का आकार बढ़ जाता है। हड्डी और फेफड़े कमजोर होने लगते हैं। दौरे पड़ने लगते हैं। यह बीमारी शरीर में फैट क्लीयर नहीं होने के कारण होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed