{"_id":"56e3182a4f1c1b2d218b456e","slug":"security-tight-by-administration-for-t20-world-cup-match-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की टीम के आने से पहले ही सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की टीम के आने से पहले ही सुरक्षा बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 12 Mar 2016 08:19 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान की टीम मोहाली में 22 मार्च को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ और 26 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। टीम की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला पुलिस प्रशासन अभी से अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों पर पंजाब पुलिस की विशेष टीमें तैनात कर दी र्गइं हैं। जबकि, मैच के दौरान 1500 जवान तैनात रहेंगे। इनमें एसपी, डीएसपी व एसआई स्तर के अधिकारियों के अलावा सौ महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के मैच को पुलिस किसी भी तरह से हलके में नहीं ले रही है। स्थानीय पुलिस को पूरी तरह अलर्ट रखने की पहले ही सलाह दी गई है। इसके अलावा खिलाड़ियों को भी तीन स्तरीय सुरक्षा मुहैया करवाने की तैयारी की गई है। जानकारों की माने तो पहला मौका है जब मैच में 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, पटियाला, लुधियाना और एसबीएस नगर की पुलिस शामिल रहेगी। इसके अलावा लोगों को भी नसीहत दी गई कि वह पूरी तरह अलर्ट रहें। अगर किसी को भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो उस बारे में पुलिस को तुरंत सूचित करें। लोगों को 100 नंबर फोन करने के लिए कहा गया है।