फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajsthan: people found gold coins in tonk district

गुप्तकालीन 36 सोने के सिक्के बरामद, पहले मानी अफवाह अब चौंकी पुलिस

Mon, 26 Dec 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
rajsthan: people found gold coins in tonk district
- फोटो : Amar ujala
पुलिस अपने चिरपरिचित अंदाज में जिस घटना को अफवाह मानकर लगातार टाल रही थी, यह तीन हफ्ते से रोजाना पुलिस को चौंका रही है। जयपुर से घंटेभर की दूरी पर टोंक जिले के मालपुरा स्थित जानकीपुरा गांव की दबडिया नाडी से खुदाई में कुछ महीनों से गुप्तकालीन सोने के सिक्के मिलने की बात सोशल मीडिया पर छाई हुई थी, लेकिन 6 दिसम्बर को पहला सिक्का बरामद होते ही, पुलिस की आंखें चौंधिया गईं। 
विज्ञापन


जांच में पता चला है कई ग्रामीण करीब 8-8 ग्राम के इन सोने के सिक्कों को दो-दो लाख रुपए में बेच भी चुके हैं। पुलिस अब तक 36 सोने के सिक्के बरामद कर चुकी है। इस मामले में चंद दलालों और खरीदारों की गिरफ्तारियां भी हुईं हैं। ये सिक्के खुदाई में नाले से निकलकर जयपुर, सवाईमाधोपुर, अलवर सहित कई जिलों में पहुंच चुके हैं। पिछले दो सप्ताह दबडिया नाडी क्षेत्र को छावनी में बदला जा चुका है। 
विज्ञापन


एसडीएम ने कराया मामला दर्ज
आशंका है कि नाडी क्षेत्र से हजारों की संख्या में सिक्के निकाले गए हैं। गुप्तकालीन सिक्कों के मामले में 17 दसम्बर को उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) ने डिग्गी थाने में मामला दर्ज कराया था। एसडीएम ने पुलिस को राजकीय भूमि से निधि को चुराने, इसकी खरीद-फरोख्त करने वालों व दलालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकुओं ने यहां छिपाए होंगे लूटे हुए सिक्के

rajsthan: people found gold coins in tonk district

इससे पूर्व एसडीएम ने कलक्टर को पत्र लखकर कहा था कि पुलिस ने मौके से सिक्के ढूंढनेवालों को रोकने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश के बावजूद डिग्गी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से नाडी क्षेत्र की मिट्टी हटाकर तारबंदी की और 6 दिसम्बर को धारा 144 लगा लगाई।

डाकुओं ने यहां छिपाए होंगे लूटे हुए सिक्के

इतिहासकार इतिहासकार भी इन सिक्कों के बारे में अपने-अपने अंदाज लगा रहे हैं। उनका मानना है कि पुरातन समय से ही व्यापारिक गतिविधियों के लिए व्यापारी कई मार्गों से होकर गुजरते थे। इनमें से मालपुरा भी एक मुख्य मार्ग रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि तीसरी शताब्दी के अंत और पांचवी शताब्दी के अंत तक के बीच कभी डाकुओं ने व्यापारियों से लूट का माल यहां छिपाया होगा।

वही अब इस नाड़ी क्षेत्र में लोगों को मिल रहा है। फिलहाल ये सिक्के मालपुरा पुलिस के कब्जे में हैं। मौके का सर्वे पुरातत्व सर्वेक्षण पुरातत्व विभाग करेगा। विभाग जब अदालत में अर्जी देगा, तब अदालत की इजाजत के बाद पुलिस उन्हें सिक्के सौंप देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed