{"_id":"58ba926e4f1c1b707783102f","slug":"rajasthan-ministers-at-tea-stall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RU Election : कई मंत्री ले चुके हैं यहां चाय की चुस्की, जो पहले थे छात्रनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RU Election : कई मंत्री ले चुके हैं यहां चाय की चुस्की, जो पहले थे छात्रनेता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
नासिर करीम की चाय की दुकान पर चाय पीते छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों की धूम है और इनमें जीतने वाले कई उम्मीदवार भविष्य में राजनीति के शिखर पर भी पहुंचेंगे। लेकिन इनके इस शिखर तक पहुंचने के दौर में एक किरदार चाय की दुकान का भी है।
ऐसी ही चाय की दुकान है राजस्थान विश्वविद्यालय के सामने वाली लेन में स्थित नासिर की थड़ी के नाम से मशहूर चाय की थड़ी। जहां कई छात्र नेता चाय की चुस्की के साथ राजनीति पर चर्चा करते आसानी से देखें जा सकते हैं। चूंकि प्रदेश के कई राजनेता छात्र राजनीति से ही निकले हैं इसलिए यह कहना मुनासिब है कि अक्सर यहां चाय की चुस्की के साथ राजनीतिक गलियारों की बातें करते छात्रों को आसानी से देखा जा सकता है।
राजधानी जयपुर के जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर स्थित ये चाय की दुकान, जहां की चाय का स्वाद छात्र राजनीति के दौरान प्रदेश राजनीति के कई दिग्गज नेता और मंत्री ले चुके हैं। इनमें कालीचरण सराफ, राजेन्द्र राठौड़, राजकुमार शर्मा, हनुमान बेनीवाल, प्रतापसिंह खाचरियावास, कैलाश वर्मा, सतीश पूनिया, अशोक लाहौटी, राजपाल शर्मा, जितेन्द्र मीणा सहित कई राजनेता शामिल है।

40 साल पुरानी थड़ी है ये
नासिर की थड़ी
- फोटो : amar ujala
यहां चाय बनाने वाली नासिर के अनुसार प्रदेश के कई राजनेता जब छात्र राजनीति में रहे तब वे उनकी थड़ी पर कई घंटो तक चाय पीते हुए चर्चा करते रहते। नासिर ने बताया कि करीब 40 साल पहले उनके पति करीम हैदराबाद से जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए आए थे। तब उनके पास कमाने का कोई जरिया नहीं होने पर उन्होंने यहां प्राकृतिक योग केन्द्र के पास चाय की थड़ी लगाई थी।
तब से लेकर आज तक यहां की चाय छात्रों में काफी पसन्द बनी हुई है। नासिर के अनुसार सुबह 7 बजे से रात करीब 10 बजे तक यहां छात्रों की चाय पर चर्चा जारी रहती है।
तब से लेकर आज तक यहां की चाय छात्रों में काफी पसन्द बनी हुई है। नासिर के अनुसार सुबह 7 बजे से रात करीब 10 बजे तक यहां छात्रों की चाय पर चर्चा जारी रहती है।