{"_id":"598436824f1c1bfc358b4822","slug":"rahul-gandhi-visited-flood-affected-areas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे में पूरा हुआ राहुल गांधी का दौरा, कहा - हालात काफी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे में पूरा हुआ राहुल गांधी का दौरा, कहा - हालात काफी खराब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ितों से की बात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। तीन घंटे के इस दौरे में उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना दी।
राजस्थान के दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में बाढ़ के हालातों को देखने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान दौरे पर आए और करीब तीन घंटे के दौरे में वे बाड़मेर पहुंचे और फिर सांचौर आए। यहां पीड़ितों से बात की, बाढ़ के हालात देखे और हैलीकॉप्टर से गुजरात के लिए उड़ान भरी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की मदद में लगी हुई है, जितनी मदद कर सकते हैं, कर रहे हैं। राजस्थान सरकार के लिए उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से थोड़ी सी कमी रही है। सीएम को मदद का काम तेजी से करवाना चाहिए।
राहुल गांधी ने सांचौर के काछेला में लोगों से मुलाकात की और राहत सामग्री बांटी।

राहुल ने राहत सामग्री भी बांटी और ये कहा
राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं से मिलते हुए
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने कहा कि हालात काफी खराब है। हम लोगों के साथ हैं। सुख में तो सब साथ देते हैं, इन हालातों में भी हम जनता के साथ हैं।
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी यहां से रवाना होकर गुजरात जाएंगे। गुजरात में भी वे बाढ़ से प्रभावित इलाके में जाएंगे। वे गुजरात के बनासकांटा में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे।
इससे पहले राहुल हैलिकॉप्टर से बाड़मेर जिले पहुंचे जहां राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। बाड़मेर के बाद वे हैलीकॉप्टर से जालोर जिले पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से साचौर पहुंच गए हैं। सांचौर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब हुई है।