फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rahul gandhi prayers at gurudwara at kanpur

मिशन यूपी में जीत की अरदास लेकर गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी

Wed, 21 Sep 2016 09:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi prayers at gurudwara at kanpur
कानपुर में गुमटी गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी
सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कानपुर में शानदार रोड शो किया। रोड शो के दौरान शाम छह बजे राहुल गुमटी गुरुद्वारे पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका और ग्रंथी ने उन्हें प्रसाद दिया।
विज्ञापन


गुरुद्वारे के प्रमुख ग्रंथी सरदार आया सिंह ने राहुल के लिए अरदास की। प्रमुख ग्रंथी ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए प्राथना की। इसके बाद राहुल जैस ही प्रमुख ग्रंथी के साथ गुरुद्वारे से बाहर आने लगे तो भारी भीड़ होने के कारण धक्का-मुक्की होने लगी। प्रमुख ग्रंथी को जोरदार धक्का लगने के चलते वे गिरने लगे, इस पर फौरन राहुल ने उनका हाथ थामकर उन्हें गिरने से बचाया।
विज्ञापन


बाद में राहुल प्रमुख ग्रंथी के साथ उनके कक्ष में गए। गुरुद्वारे के ट्रस्टी चरनजीत सिंह सागरी ने राहुल को कृपाण और रुमित सिंह सागरी ने सिरोपा भेंट किया। इस दौरान गुरुद्वारे में चल रहे सबद-कीर्तन में राहुल करीब दस मिनट तक बैठे रहे। राहुल के साथ फोटो खिंचाने, सेल्फी लेने के लिए कांग्रेसी धक्का-मुक्की करते रहे तो राहुल नाराज हो गए। गुरुद्वारे के संस्थापक सरदार संत मोहन की गद्दी पर भी राहुल ने मत्था टेका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed