फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prohibited polythene worth rupees two crore has been seized

यूपीः प्रतिबंधित पॉलीथीन गोदाम पर पुलिस का छापा, दो करोड़ का माल जब्त

Fri, 07 Feb 2020 04:47 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 07 Feb 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
prohibited polythene worth rupees two crore has been seized

तीन साल से प्रदेश में प्रतिबंधित पॉलिथीन का बड़ा कारोबार चोरी छिपे किया जा रहा था। बुधवार देर रात कविनगर पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक के गोदाम पर छापा मारकर करीब 500 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


नगर निगम ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कविनगर पुलिस ने बुधवार रात दो ट्रकों को चेकिंग के लिए रोका तो उनमें प्रतिबंधित पॉलिथीन की 450 बोरियां मिलीं। इसके बाद सीओ प्रथम धर्मेंद्र सिंह चौहान ने नगरायुक्त दिनेश चंद्र को सूचना दी। नगरायुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश सिंह और वरिष्ठ सफाई निरीक्षक वीपी शर्मा और क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ला को मौके पर भेजा। पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने दोनों ट्रक ड्राइवरों की निशानदेही पर लोहा मंडी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गोदाम सी-127 में छापा मारा। गोदाम मालिक शगुन अग्रवाल यहां मौजूद मिला। उनसे गोदाम खुलवाया गया तो पाया गया कि यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने दोनों ट्रकों से प्रतिबंधित पॉलिथीन की 450 बोरियों के अलावा गोदाम से 1200 बोरी बरामद हुईं। इन 1650 बोरियों में करीब 500 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद हुई हैं। 

गोदाम सील, मालिक समेत तीन गिरफ्तार 

प्रशासिनक टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर गोदाम को सील कर दिया है। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने कविनगर थाने में गोदाम मालिक शगुन अग्रवाल निवासी न्यू गांधी नगर और दोनों ट्रकों के ड्राइवर अमानत और कलीम निवासी रुकंदी सराय, संभल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश प्लास्टिक और नॉन बायोडिग्रेडेबल अधिनियम-2018 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

1.20 करोड़ का जुर्माना वसूल चुका नगर निगम 

प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर नगर निगम बड़ी कार्रवाई कर चुका है। अब तक नगर निगम प्रतिबंधित प्लास्टिक के भंडारण और इस्तेमाल करने पर लोगों से 1.20 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूल चुका है। नगरायुक्त ने बताया कि अब तक करीब 250 बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed