फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Praveen Togadia saysin shamli if he comes in power Ram temple will be build in seven days

प्रवीण तोगड़िया बोले- राम मंदिर नहीं, चुनावी माहौल बनाने में जुटी भाजपा

Tue, 04 Dec 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Dec 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Praveen Togadia saysin shamli if he comes in power Ram temple will be build  in seven days
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

भाजपा से नाराज चले रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को मेरठ पहुंचे तोगड़िया ने कहा कि सरकार के साढ़े चार साल बीत गए। भाजपा चाहती तो अध्यादेश लाकर एक सप्ताह में राम मंदिर का निर्माण हो जाता। लेकिन भाजपा चाहती ही नहीं कि राम मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम को आदर्श नहीं, वोटिंग मशीन समझती है। भाजपा राम मंदिर नहीं, चुनावी माहौल बनाने में जुटी है। 

विज्ञापन


शहर के बांबे बाजार स्थित चेंबर भवन में प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुत्व एजेंडे के साथ चुनाव में उतरने की घोषणा की। उन्होंने ‘अबकी बार हिंदु सरकार’ का नारा देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। तोगड़िया ने कहा कि उन्होेंने 32 साल आरएसएस व विहिप में एक साथ बैठक की है, लेकिन कुछ लोग बैठक के बाद मेरा विरोध करते थे। राम मंदिर निर्माण के लिए वर्तमान समय से उचित समय कोई नहीं हो सकता। जब सभी उच्च पदों पर आरएसएस के लोग बैठे हैं। ऐसे में राम मंदिर निर्माण नहीं हुआ तो ये दुर्भाग्यपूर्ण होगा। 
विज्ञापन


दिल्ली में 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्म सभा के सवाल पर तोगड़िया ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। बोले कि राम मंदिर के लिए सभा हो रही है, बाबरी मस्जिद के लिए नहीं। वह पूरी तरह चुनावी मोड़ में नजर आये। उन्होंने किसानों को फसल के उचित मूल्य से लेकर महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर बात की। कहा कि मूर्तियां बनाने से कुछ नहीं होगा। भाजपा किसानों का कर्जा माफ करती तो ज्यादा अच्छा होता। सरकार के पास छह महीने बचे हैं, जनता 2019 में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। जबकि सौ करोड़ हिंदू उनकी सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार आई तो एक सप्ताह में राम मंदिर बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोहत्या के कारण दो लोगों ने गंवाई जान  
प्रवीण तोगड़िया ने बुलंदशहर की घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि गोहत्या के कारण दो लोगों को जान से हाथ गंवाना पड़ा। गोहत्या न होती तो इंस्पेक्टर और गोरक्षक सुमित की जान नहीं जाती। सरकार गोहत्यारों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने सरकार आने पर कामन सिविल कोड, गोहत्या पर रोक, घुसपैठिये बाहर, कश्मीर मुद्दे का हल, मुस्लिम जनसंख्या पर रोकथाम लगाने का विश्वास दिलाया। 

मुस्लिम तुष्टिकरण नीति अपना रही कांग्रेस व भाजपा 
तोगड़िया ने कांग्रेस व भाजपा सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण नीति अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस के साथ अब भाजपा भी मुस्लिम तुष्टिकरण पर उतर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मस्जिद में चले जाते हैं। दोनों पार्टी मुस्लिमों की खुशामद करने में लगी हैं। देश में दो बच्चों का कानून लाकर मुस्लिमों की जनसंख्या कम करने का कार्य करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद 
मंच पर विभाग कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रेमप्रकाश गुप्ता, अहिप प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल चौहान, इंडिया हेल्थलाईन प्रांत अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन मौजूद रहे। जबकि बैठक में महानगर अध्यक्ष अहिप रामभूल सोम, केंद्रीय संगठन मंत्री महावीर प्रसाद, महानगर मंत्री प्रवीण राणा, प्रांत संगठन मंत्री प्रमोद कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सूर्य प्रसाद, महानगर अध्यक्ष प्रदीप त्यागी, सतेंद्र कुमार, हिमांशु महादेव, पवन चौहान मवाना, अंकुश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता रहे।   

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed