{"_id":"6b0746485d42dc1608032266","slug":"pollution-was-lower-this-november-compared-to-last-year-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-129428-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल के मुकाबले इस नवंबर में कम रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल के मुकाबले इस नवंबर में कम रहा प्रदूषण
विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ में हल्के स्मॉग के बीच गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : Archive
बहादुरगढ़। औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ में इस साल नवंबर में पिछले वर्ष के मुकाबले प्रदूषण का स्तर कुछ कम रहा है। पिछले साल नवंबर में चार दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंचा था जबकि इस साल अब तक केवल एक दिन ही प्रदूषण गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है।
राहत के बावजूद शहर की हवा पूरी तरह साफ नहीं हुई है। नवंबर में अब तक 14 दिन एक्यूआई ऑरेंज जोन और 10 दिन रेड जोन में रहा है। पिछले साल नवंबर में प्रदूषण की स्थिति काफी चिंताजनक रही थी।
इस दौरान 14 दिन एक्यूआई रेड जोन और 11 दिन ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया था। चार दिन प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंचा था। शेष दिनों में प्रदूषण निगरानी केंद्र से आंकड़े दर्ज नहीं हुए थे।
विज्ञापन
बुधवार को हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने से प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हुआ। हवा चलने से वातावरण में जमा प्रदूषक कणों के फैलाव में मदद मिली और एक्यूआई घटकर 228 पर पहुंच गया। हालांकि, यह अब भी ऑरेंज जोन में बना हुआ है।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण ने बताया कि हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण में अस्थायी सुधार हो सकता है।
स्थायी राहत के लिए धूल, वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण जरूरी है। इसके लिए विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों से भी प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की गई है।

फोटो-59: बहादुरगढ़ में हल्के स्मॉग के बीच गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : Archive