फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   pipli blast, roadways bus blast, haryana roadways bus blast, haryana police, kurukshetra, haryana

चुनौती बना पिपली बस ब्लास्ट, अब पुलिस उठाएगी बड़ा कदम

Mon, 30 May 2016 09:38 AM IST
सादिक अली/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
सादिक अली/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Mon, 30 May 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
pipli blast, roadways bus blast, haryana roadways bus blast, haryana police, kurukshetra, haryana
हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस में धमाका हरियाणा पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। मसला सुलझाने के लिए पुलिस अब बड़ा कदम उठाएगी। सूत्रों पर यकीन करें तो एसआईटी समझौता ब्लास्ट के आरोपी अब्दुल करीब टुंडा से भी पूछताछ कर सकती है। यह अंधेरे में तीर चलाने जैसा ही है, लेकिन मामले के खुलासे के लिए एसआईटी हर बिंदु पर गौर कर रही है। हालांकि अधिकृत तौर पर कोई भी अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं, ब्लास्ट करने वाले अपराधियों को लेकर पुलिस का तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिन बीतने के बाद भी अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए मधुबन में शनिवार को पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक भी हुई। जिसमें इस मामले का पटाक्षेप करने के लिए रणनीति बनाई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी के बाद भी पुलिस को अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन


पानीपत ट्रेन में ब्लास्ट करने वाले अपराधियों का भी अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में महज 14 दिन में हुए इस दूसरे धमाके की पड़ताल एडीजीपी शत्रुजीत के नेतृत्व में गठित एसआईटी के सामने बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इधर सूत्रों के दावों पर यकीन करें तो एसआईटी समझौता ब्लास्ट के आरोपी अब्दुल करीब टुंडा से भी बात कर सकती है। हालांकि अधिकृत तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और एनआईए एक साथ कर रही काम
गुरुवार को सोनीपत से चंडीगढ़ रवाना हुई रोडवेज की बस में कुरुक्षेत्र के पिपली में ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट के बाद स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा की आईबी टीम और एनआईए की टीम भी जांच के लिए जुट गई हैं। एडीजीपी क्राइम शत्रुजीत सिंह कपूर के नेतृत्व में एसआईटी का भी गठन किया गया है, लेकिन पुलिस अब तक अपराधियों से दूर ही है। खास बात यह है कि 12 मई को पानीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में धमाका करने वाले अपराधियों तक भी पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है।

सबूतों से भी नहीं लग रहा आरोपी का सुराग

pipli blast, roadways bus blast, haryana roadways bus blast, haryana police, kurukshetra, haryana
हरियाणा रोडवेज की बस में जबरदस्त धमाका, कई यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो सुराग मिले थे। जिनमें विजिटिंग कार्ड्स, आईकार्ड सहित अन्य सामान शामिल था। इनसे फिलहाल कोई बड़ी मदद नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है अपराधियों तक पुलिस जल्द ही पहुंच जाएगी। पानीपत और कुरुक्षेत्र ब्लास्ट में समानता होने से यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि दोनों में से किसी एक घटना के अपराधी तक पता चल गया तो दोनों मामले सुलझ जाएंगे।

छापेमारी के साथ नई रणनीति पर चर्चा
सूत्रों ने बताया कि एसआईटी के इंचार्ज एडीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर के नेतृत्व में शनिवार को मधुबन में पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में दशहत फैलाने वाले अपराधियों तक पहुंचने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। एसआईटी के अलावा पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इन तीन दिनों में कई जगह छोपेमारी की है। टीमें लगातार छापेमारी भी कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है जो जांच टीम के लिए चिंता का विषय है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में एसआईटी में शामिल अधिकारियों के अलावा एसपी कुरुक्षेत्र सिमरदीप सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए थे। हालांकि किन-किन बिंदुओं पर चर्चा हुई यह सामने नहीं आया है।

चश्मदीद सवारियों को आना होगा आगे
एसआईटी इंचार्ज एडीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा कि बस में बैठी सवारियां इस घटना की चश्मदीद हैं। बस में 20-25 सवारियां थी, लेकिन घायलों के अलावा अब तक कोई सामने नहीं आया है। एडीजीपी कपूर ने कहा कि खासकर सोनीपत और पानीपत से बैठी सवारियों को आगे आना चाहिए। वे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र में से किसी भी एसपी से संपर्क कर सकते हैं। माना जा रहा है कि जो सवारियां सामने नहीं आई है, उनमें से किसी का भी बयान बड़ी मदद करने वाला साबित हो सकता है। इधर कुरुक्षेत्र एसपी सिमरदीप सिंह ने भी सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि किसी भी लावारिस वस्तु के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को फोन करें। ऐसी चीजों को हाथ नहीं लगाने की हिदायत भी दी है।

एसआईटी क्या करेगी? कैसे करेगी? ये नहीं बताया जा सकता। दरअसल यह एक ब्लाइंड केस है। जो सवारियां बस में थी वह चश्मदीद गवाह हैं। अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सोनीपत से बैठी सवारियां सामने आएं।
-शत्रुजीत सिंह, एडीजीपी क्राइम हरियाणा और एसाआईटी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed