{"_id":"57ad5c4d4f1c1b6b15ee4afa","slug":"phone-service-banned-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में हिंसा जारी, निजी मोबाइल सेवा पूरी तरह से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में हिंसा जारी, निजी मोबाइल सेवा पूरी तरह से ठप
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में गश्त करते जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी बुरहान की मौत के बाद से कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी कर्फ्यू 35वें दिन भी जारी है।
तनावपूर्ण हालात में सुधार होते न देख वीरवार की देर रात निजी मोबाइल सेवा ठप कर दी गई। बीएसएनएल को छोड़कर अन्य कंपनियों की सेवाएं रात 12 बजे बंद कर दी गईं। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद फैली हिंसा के बाद 9 जुलाई से लगातार मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप है।
रेल सेवा भी ठप है। इस बीच, पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से अपील की है कि शुक्रवार को नमाज के दौरान उत्तेजक भाषण न दिए जाएं। लोगों से भी अवांछनीय गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।

बंद की अवधि 18 तक बढ़ी
कई जगहों पर हिंसक झड़प
- फोटो : PTI
इस बीच, हुर्रियत ने बंद की अवधि 18 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसके तहत रेफ्रंडम मार्च निकालने का एलान किया गया है। घाटी में तनाव को देखते हुए वीरवार को सीआरपीएफ की तीन अतिरिक्त कंपनियां श्रीनगर पहुंच गईं।
वहीं घाटी के पट्टन इलाके के बाहरी इलाके गुंडारीपोरा में आतंकियों ने गुरुवार की शाम कुछ लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
इसमें चार लोग घायल हो गए। अब्दुल रहमान वानी और आफताब अहमद भट को गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।