{"_id":"576e35674f1c1bb40cb4911f","slug":"pakistan-product-pharmaceutical-and-food-recovered-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में मारे आतंकियों से बरामद हुई पाक निर्मित दवा और खाद्य सामग्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में मारे आतंकियों से बरामद हुई पाक निर्मित दवा और खाद्य सामग्री
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय रायफल्स सेक्टर आठ के कमांडर ब्रिगेडियर राजीव पुरी ने कहा है कि कुपवाड़ा में वीरवार को दो अलग मुठभेड़ों में मारे गए आतंकी लश्कर से जुड़े थे। उनके पास से भारी मात्रा में मेडिसिन तथा खाद्य सामग्री बरामद की गई है। यह सब पाकिस्तान निर्मित हैं। आतंकियों के पास से हथियार के साथ ही जीपीएस सिस्टम तथा मैप भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पत्रकारों को उन्होंने बताया कि घाटी में 200-220 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से 100 स्थानीय हैं जबकि शेष विदेशी। उत्तरी तथा दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों की संख्या घटती बढ़ती रहती है क्योंकि वहां कोई चहारदीवारी नहीं है।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि सुरक्षा बलों की पकड़ से दूर रहने के लिए आतंकी नए कैलकुलेटर एप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सुरक्षा बलों तथा आतंकियों के बीच चलती रहती है। पहले वे रेडियो सेट का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
इसे सेना इंटरसेप्ट कर लेती थी। अब उन्होंने नया एप इस्तेमाल करना शुरू किया तो सेना ने उसकी काट भी खोज ली। आतंकियों के खिलाफ सफल अभियान का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि नागरिकों की सटीक सूचना के बदौलत ही यह सब संभव हो पा रहा है। यदि आतंकी एलओसी क्रास करने में सफल भी हो जाते हैं तो सटीक सूचना के आधार पर उन्हें समाप्त कर दिया जा रहा है।