{"_id":"5965c2ad4f1c1b197a8b456d","slug":"one-dead-after-tractor-collided-with-bike-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
अलवर जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र के खानपुर के समीप मंगलवार शाम ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार खानपुर डागरण निवासी चमन प्रकाश और उसका दोस्त कृष्ण बाइक से जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी ।
दोनों घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चमन प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायल का उपचार रेवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में जारी है।