{"_id":"56efe7664f1c1b9977f14d24","slug":"officers-and-employees-become-impediment-to-clean-india-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी और कर्मचारी ही बने स्वच्छ भारत मिशन में बाधक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी और कर्मचारी ही बने स्वच्छ भारत मिशन में बाधक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 22 Mar 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडगांव-अलवर रोड पर अधिकारियों तथा आम लोगों की सहूलियत के लिए बने लघु सचिवालय में इन दिनों चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसा नही है कि इसमें बाहर से आने वाले लोग गंदगी फैलातें हैं बल्कि इसमें रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी ही खुद गंदगी फैलाने में लगे हुए हैं। इसके चलते यहां आने जाने वाले लोगों में स्थानीय प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
एक कहावत आपने जरुर सुनी होगी जिसमें कहा गया कि अंधेर नगरी चौपट राजा यह कहावत इन दिनों फिरोजपर झिरका के लघुसचिवालय में बैठने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सटीक बैठती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
क्यूंकि बीते दिन चले स्वच्छता अभियान में इन ही अधिकारियों ने लोगों को साफ सफाई का संदेश दिया था जो यहां के लघुसचिवालय में इस समय सरकार के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उडाकर जमकर गंदगी फैलाने में लगे हुए हैं। जिससे यहां आने-जाने वाले लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन
बता दें कि इलाके के लोगों को एक ही छत की नीचे न्याय मिले इसके लिए बीते पांच साल पहले सरकार द्वारा गुडगांव अलवर मार्ग स्थित करोडों रूपये की लागत से लघुसचिवालय का निर्माण कराया गया था।
लेकिन इसमें सफाई व्यवस्था के अभाव के चलते यह इमारत दिनों दिन गंदगी का ढेर बनती जा रही है। शहर के मनोज कुमार, युसूफ खान, हसीन अहमद, इसराक अहमद आदि का अरोप है कि यहां बैठने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इस परिसर में सबसे अधिक गंदगी फैलातें हैं इसके चलते बाहरी लोग भी इनकी देखा देख गंदगी फैलाने में पीछे नहीं रहते है।
आरोप है कि जब यहां बैठे अधिकारी ही गंदगी फैला रहें तो वह दूसरों को सफाई का क्या संदेश दे सकते हैं। लोगों ने बताया कि यहां गंदगी का आलम यह है कि लघुसचिवालय परिसर में घुसते ही उन्हें बदबू का सामना करना पडता है। लोगों ने जिला प्रशासन से इसकी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।