फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar praises PM Narendra Modi On Notes Ban

मोदी के मुरीद हुए नीतीश, नोटबंदी को बताया 'शेर की सवारी' जैसा फैसला

Mon, 21 Nov 2016 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar praises PM Narendra Modi On Notes Ban
- फोटो : social media

नोटबंदी के फैसले पर जहां पूरा विपक्ष सरकार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक विरोध कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस फैसले का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि नीतीश इस फैसले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी का फैसला 'शेर की सवारी' करने जैसा है।

विज्ञापन


एनडीटीवी के मुताबिक, नीतीश ने अपनी पार्टी (जेडीयू) के नेताओं से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब ऐसे शेर की सवारी कर रहे हैं, जो उनके गठबंधनों को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन उनके इस कदम के पक्ष में जोरदार समर्थन है, और हमें उस समर्थन का सम्मान करना चाहिए।" हालांकि नीतीश नोटबंदी से हो रही परेशानी से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इस ओर सरकार का ध्यान दिलाती रहेगी। 
विज्ञापन

नीतीश ने पार्टी नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी इन दिक्कतों को उजगार करने और उठाने में कतई पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि पीएम से इस बात का आग्रह करते  रहेंगे कि बेनामी संपत्ति रखने वालों पर भी कार्रवाई करें, जहां काले धन को बड़ी मात्रा में खपाया जाता है।  उनकी पार्टी के नेताओं ने तुरंत यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण भारत के लोगों को हो रही दिक्कतों के प्रति चिंतित भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मधुबनी में 'निश्चय यात्रा' के दौरान रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा था कि अब सरकार को बेनामी संपत्ति रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। कई लोग दो नंबर का कारोबार कर ऐश कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की जरूरत है। 

इससे पहले 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के एलान के बाद भी नीतीश ने इस फैसले का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि कालेधन को लेकर पीएम मोदी का फैसला काबिलेतारीफ है। लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम से थोड़ी समस्या तो जरूर होगी लेकिन यह हमारी भविष्य की आर्थिक मजबूती के लिये लाभकारी सिद्ध होगा।

बीजेपी के नजदीक आ रहे हैं नीतीश ?

Nitish Kumar praises PM Narendra Modi On Notes Ban

वहीं दूसरी तरफ सियासी हलके में बीजेपी और जेडीयू के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर चर्चा का विषय बना है। पहली बार यह सवाल चर्चा का विषय तब बना था जब बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय परिषद में घोषित की गई दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष संबंधी समिति में नीतीश कुमार को इकलौते मुख्यमंत्री के रूप में जगह दी थी। 

दूसरी बार इस पर चर्चा शुरू होने का कारण तमाम विपक्षी दलों के विरोध के बीच नीतीश का मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के समर्थन में खड़ा होना है। चर्चा यह भी है कि बीते एक नवंबर को नीतीश कुमार ने भाजपा के एक शीर्ष नेता से मुलाकात भी की थी, मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। गौरतलब है कि जदयू करीब दो दशक तक बीजेपी समर्थित एनडीए का हिस्सा रहा है। बिहार में आठ साल तक दोनों दलों की गठबंधन सरकार थी।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद सत्ता बचाने के लिए नीतीश ने अपने धुर विरोधी आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव से हाथ मिला कर विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पटखनी तो दे दी, मगर साझा सरकार बनाने के बाद दोनों दलों के बीच कई मुद्दों पर तीखे मतभेद हैं। मतभेद की शुरुआत बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को जमानत दिए जाने के बाद हुई राजनीति से शुरू हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed