फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   nashri tunnel will open in july

जुलाई में खुलेगी एशिया की सबसे बड़ी हाईवे टनल

Thu, 26 May 2016 11:01 AM IST
संजीव दुबे, अमर उजाला/जम्मू
संजीव दुबे, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 26 May 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
nashri tunnel will open in july
चिनैनी नाशरी टनल - फोटो : File Photo
दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी हाईवे टनल चिनैनी नाशरी यातायात के लिए जुलाई महीने में खुल सकती है। टनल के यातायात के लिए खुलने के बाद जम्मू-श्रीनगर के बीच की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी।
विज्ञापन


इसका मतलब 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर हाईवे की दूरी 270 किलोमीटर रह जाएगी। ऐसे में लोगों को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू पहुंचने में सड़क मार्ग से करीब डेढ़ घंटे का वक्त बचेगा। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिनैनी नाशरी टनल के सिविल वर्क का काम आखिरी चरण में है। यह काम जुलाई महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग व पूरे राष्ट्र के लिए अहम चिनैनी नाशरी टनल को यातायात के लिए खोला जा सकता है। यातायात के लिए खुलने के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की एन एच- 1ए सेक्शन, जो उधमपुर से चिनैनी और नाशरी को रामबन जिले के साथ जोड़ती को आल वेदर हाईवे बनाया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सालाना 100 करोड़ पेट्रोल-डीजल की होगी बचत 

nashri tunnel will open in july
नौ किलोमीटर लंबी टनल का सिविल वर्क आखिरी चरण में - फोटो : File Photo
चिनैनी-नाशरी टनल पर यातायात खुलने के बाद सालाना करीब 100 करोड़ रुपये के पेट्रोल व डीजल की बचत होगी। जम्मू श्रीनगर के बीच यात्रा की दूरी तीस किलोमीटर कम होने से प्रति दिन करीब 26 से 28 लाख का पेट्रोल बचेगा। महीने में यह करीब आठ करोड़ के बीच रहेगा और सालाना बचत 100 करोड़ की होगी।

वहीं परियोजना निदेशक, नेशनल हाईवे अथारिटी आरपी सिंह ने कहा कि जुलाई महीने में दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी नौ किलोमीटर लंबी हाईवे टनल का सिविल वर्क पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जम्मू श्रीनगर मार्ग पर इस अहम टनल का निर्माण कार्य पूरा होने और यातायात के लिए खुलने के बाद जम्मू श्रीनगर के बीच की दूरी कम होने के साथ यात्रा भी सुगम हो जाएगी।  

प्रधानमंत्री मोदी टनल को राष्ट्र को समर्पित कर सकते हैं
जम्मू (ब्यूरो)। देश के लिए अहम चिनैनी नाशरी टनल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी यहां आकर टनल को राष्ट्र को समर्पित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed