फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mundal mahal of gurgaon is not less than madam tusad museum

तुसाद म्यूजियम से कम नहीं मेवात का मुंडल महल

Sun, 10 Apr 2016 09:33 AM IST
राजुद्दीन जंग/अमर उजाला, गुड़गांव
राजुद्दीन जंग/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 10 Apr 2016 09:33 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आकर्षित होकर दी संग्रालय की शक्ल
  • भाजपा की हस्तियों के चित्रों से सुशोभित है पैलेस
  • मुंडल पैलेस को मिनी तुसाद संग्रालय भी कहते हैं
  • कार्यकर्ता की ऐसी दीवानगी की मिशाल भारत में पहले नहीं देखी
  • दुनिया के सात अजूबों की स्टैच्यू को ओर यादगार बना रहा बड़कली चौक 
  • भारतीय हैरिटेज की झलक मिलती है जनसंपर्क कार्यालय में

विज्ञापन
mundal mahal of gurgaon is not less than madam tusad museum
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

दुनिया भले ही तुसाद संग्रालय की दीवानी हो लेकिन मेवात के बड़कली चौक पर बना मुंडल महल आजकल आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। राजस्थान व हरियाणा की सीमाओं के सटे हजारों गांवों के लोग इसे मिनी तुसाद यूजियम कहते हैं।

विज्ञापन


इसे देखने के लिए हजारों की तादाद में दूरदराज से लोग आते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्टैच्यू के लिए लंदन तुसाद की टीम भारत आई तभी से ही ये पैलेस सुर्खियों में आया। जिन बुजुर्गो ने बड़े संग्रालय, अजूबे और भारतीय हेरिटेज को नजदीक से नहीं देखा उनके लिए ये खास है।
विज्ञापन


तुसाद यूजियम की तर्ज पर तैयार इस पैलेस में सबसे पहले देश के चर्चित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिमूर्ति है। तो उनका मंत्री मंडल, प्रवक्ताओं के अलावा हरियाणा के मुयमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य खास चेहरों ने भी स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि इस भवन को ठीक लोकसभा चुनाव से पहले तैयार किया गया था। तब प्रदेश में हजकां भाजपा का गठबंधन परवान चढ़ चुका था। उसी की शक्ल में मुंडल महल का सौंदर्यकरण किया गया।

इसकी खासियत ये है कि सबसे उपर प्रधानमंत्री उसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमितशाह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत राज्य के मुयमंत्री मनोहरलाल, कैप्टन अभिमन्यू, घनश्याम सर्राफ, रावनरबीर सिंह, कृष्णकुमार बेदी, हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, अनिल विज व अन्य शसियतों की तस्वीरों से पटा है।

अंदर की तरफ दुनियाभर के आठ अजूबे स्टैच्यू की शकल में नजर आते हैं तो वहीं लालकिला, बुलंद दरवाजा, जामा मस्जिद की सुन्दर चित्रकला लोगों को अपनी ओर खींच लाती हैं।


घागस गांव के 100 वर्षीय हाजी हुसैन खां व 85 वर्षीय हाजी सुब्बा जलालपुर सहित मेवात क्षेत्र के ज्यादातर बुजुर्ग मुंडल महल को छोटा तुसाद म्यूजियम मानते हैं। जिस शख्स ने इसे तैयार कराया है वो भारतीय जनता पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता है। ये करोड़ों रूपयों में तैयार किया गया है। अभी भी उपर की मंजिलों का काम बाकी है। भाजपा के प्रति इसी दीवानगी ने 2015 में आलम मुंडल को विधानसभा का टिकट भी दिलवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed