फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Million voters will elect a government in Punjab

दो करोड़ मतदाता चुनेंगे पंजाब में सरकार, राज्यभर में बनेंगे 22 हजार पोलिंग बूथ

Fri, 06 Jan 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jan 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
Million voters will elect a government in Punjab
पंजाब विधानसभा चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव-2017 के लिए 4 फरवरी को राज्य के 1,97,49,964 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने वीरवार को एक जनवरी, 2017 तिथि के आधार पर तैयार अंतिम मतदाता सूची रिलीज की। 

विज्ञापन


इनमें 18-19 साल के लगभग 9.6 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे, जोकि कुल मतदाताओं का 1.24 फीसदी हैं। वहीं, राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या 10440310, महिला मतदाताओं की संख्या 9309274 और थर्ड जेंडर की संख्या 380 है।
विज्ञापन


20 जनवरी तक सभी वोटरों को उनके वोटर कार्ड सौंप दिए जाएंगे। राज्य में 4 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 22600 पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। चुनाव अधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अंतिम मतदाता सूची के बारे में जानकारी देते हुए वीके सिंह ने बताया कि 7 सिंतबर, 2016 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में जहां मतदाताओं की संख्या 19214509 थी, उसमें फाइनल मतदाता सूची तैयार करते समय 535455 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े नौ लाख युवा मतदाता पहली बार करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Million voters will elect a government in Punjab
अरविंद केजरीवाल, सुखबीर बादल

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के लिए राज्य की अनुमानित जनसंख्या 2 करोड़ 96 लाख है, जिसमें 1 जनवरी, 2017 को मतदाताओं की संख्या  1,97,49,964 दर्ज की गई है। इस लिहाज से राज्य के 98.94 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को मतदाता के रूप में पंजीकृत कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि वोट बनाने के लिए पात्र मतदाताओं से गत 11 सितंबर और 25 सितंबर को पोलिंग स्टेशन स्तर पर विशेष कैंप लगाकर फार्म जमा किए गए थे। इस काम के लिए बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ, ईआरओ और डीआओ को काम सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि 281 एनआरआई ने भी वोटर के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है।

विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग स्टेशनों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस बार पोलिंग बूथों में वीडियो रिकार्डिंग, डिजिटल, वेब कास्टिंग की नवीनतम तकनीकों को बढ़ाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल 22600 पोलिंग बूथों में से 2500 में वीडियोग्राफी की व्यवस्था होगी, जबकि 750 में डिजिटलाजेशन, 4000 में वेब कास्टिंग की व्यवस्था होगी। 

7000 स्टेशनों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8872 वीवीपीएटी मशीनों की आवश्यकता है, जिनमें से फिलहाल 2112 ही उपलब्ध हैं। बाकी मशीनों की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed