फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Medical college Mirzapur will be in the name of ma Vindhyavasini, letter to DM

मां विंध्यवासिनी के नाम होगा मिर्जापुर का मेडिकल कॉलेज, जिलाधिकारी के पास पहुंचा पत्र

Fri, 06 Aug 2021 11:10 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Fri, 06 Aug 2021 11:10 AM IST
सार

विंध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज को मां विंध्यवासिनी के नाम रखने का इशारा किया था। अब मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय नाम रखा गया है। 
 

विज्ञापन
Medical college Mirzapur will be in the name of ma Vindhyavasini, letter to DM
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर नगर के पिपराडाड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम मां विंध्यवासिनी के नाम रखने का जो इशारा किया, अब वह पूरा हो गया। मेडिकल कॉलेज का नाम मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय रखा गया है। इस संबंध में शासन से पत्र भी जिला प्रशासन को मिल गया है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के मान्यता की जांच के लिए एनएमसी की टीम दो दिनों से मिर्जापुर में है। जांच में टीम को व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष से शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले मान्यता की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आई नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम ने बृहस्पतिवार को भी जांच की।
विज्ञापन


टीम ने मेडिकल कॉलेज और मंडलीय अस्पताल के संबंधित दस्तावेजों को देखा और डाटाबेस की जानकारी ली। इससे पहले बुधवार को टीम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के साथ मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल, ब्लड बैंक, एमसीएच विंग आदि का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के प्रभारी और प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, अस्पताल के मैनेजर अनुज ठाकुर आदि के साथ अस्पताल के डाटाबेस संबंधी जानकारी ली और अन्य दस्तावेजों को देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का नाम मां विंध्यवासिनी के नाम पर होगा। इस संबंध में पत्र शासन से आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed