हरिद्वार: युवक की बेरहमी से हत्या, ईटों से कुचल डाला सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में युवक की बेरहमी की हत्या से हड़कंप मच गया। हत्यारों ने घर के अंदर युवक का सिर कुचलकर मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। घटना के वक्त घर में मौजूद सौतेली मां से पुलिस पूछताछ कर रही है।
श्यामपुर के कांगड़ी गांव में कमला देवी का निवास है। कुछ दिन पहले कमला देवी के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसका सौतेला पुत्र विनोद उसके पास रहने करनाल से आकर रह रहा था। शुक्रवार देर रात विनोद घर में ही सो रहा था। इसी दौरान घर के अंदर ही ईंटों से कुचलकर उसकी बेरहमी से ह्त्या कर दी गई। इस दौरान युवक की मां घर में ही मौजूद थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी।
पुलिस कर रही मां से पूछताछ
पुलिस से पूछताछ में मां ने बताया कि वह घर में थी तभी देर रात घर में घुसे तीन युवकों ने विनोद पर हमला बोल दिया। बताया कि डर के मारे वह घर में छिप गई थी। जब युवक गए तो वह मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाने गई। पुलिस अभी मां से पूछताछ कर रही है।
पुलिस से पूछताछ में जो सामने आया है उससे मां की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद मां पास के पड़ोसियों के बजाय दूर के पड़ोसी को बलाने क्यों गई थी। वहीं युवक का संपत्ति को लेकर पिता से भी विवाद हो चुका था। विनोद के पिता की हरिद्वार के भूपतवाला में संपत्ति है। बताया जाता है कि पिता की मौत से पहले संपत्ति को लेकर युवक का विवाद हो चुका था। वहीं युवक की पत्नी चार साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी।